रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी के लिए शानदार रहा साल 2019, संपत्ति में हुआ 17 अरब डॉलर का इजाफा
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के लिए साल 2019 बेहतरीन रहा। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी को साल 2019 में 17 अरब डॉलर का शुद्ध लाभ हुआ। साल 2019 में मुकेश अंबानी की संपत्ति में 17 अरब डॉलर का लाभ हुआ। इस लाभ के बाद अंबानी की कुल संपत्ति 60.8 अरब डॉलर हो गई है।

आरआईएल के शेयरों के मूल्य में हाल के दिनों में लगातार तेजी रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस के शेयरों में 41 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि मंगलवार को रिलायंस के शेयर 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। इससे पहले नवंबर में रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण को पार करने वाली पहली भारतीय बन गई थी। अब रिलायंस ने एक और नया रिकॉर्ड बनाया और साल 2019 में कंपनी को जबरदस्त मुनाफा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications