TCS को पछाड़कर मार्केट 'किंग' बनी रिलायंस , 7.43 लाख करोड़ हुई मार्केट कैप

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने नई कामियाबी को हासिल कर लिया है। रिलायंस देश की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई है। मंगलवार को रिलायंस का मार्केट कैप 7.43 लाख करोड़ रुपए हो गया। इसके साथ ही रिलायंस ने TCS को पछाड़ कर देश की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी का खिताब हासिल कर लिया। आपको बता दें कि मंगलवार को टीसीएस का मार्केट कैप 7.39 लाख करोड़ रुपए रहा।

 Reliance Beat TCS to become Indias Most Valued Company
मार्केट कैप के मामले में टीसीएस लंबे वक्त से देश की नंबर 1 कंपनी बनी हुई है, लेकिन इस बार रिलायंस ने ताज टीसीएस से छीन लिया। वहीं मंगरवार को आरआईएल के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा तेजी रही और RIL के शेयर का रेट 1175 रुपए पहुंच गया था। इस बढ़ोतरी के चलते कंपनी का मार्केट कैप करीब 16000 करोड़ से बढ़कर 7.44 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया।

यहां रिलायंस की दौलत बढ़ी तो वहीं टाटा की कंपनी टीसीएस को नुकसान हुआ। मंगलवार के टीसीएस के शेयर में 0.70 फीसदी की गिरावट आई और उसका मार्केट कैप 6000 करोड़ रुपए घटकर 7.39 लाख करोड़ रह गया। इसी के च ल ते टीएसीएस को पछाड़कर रिलायंस इंडस्ट्री देश की नंबर 1 मार्केट कैप वाली कंपनी बन गई।

आपको बता दें कि 5 जुलाई को अपने एजीएम के दौरान रिलायंस से नए प्लान पेश किए थे। इसी एग्रेसिव प्लान के चलते रिलायंस के शेयर में बढ़ोतरी जारी रही। जहां 5 जुलाई को रिलांय के शेयर का भाव 965 रुपए था वहीं 31 जुलाई को 1174 रुपए पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+