रिलायंस का बड़ा धमाका, सिर्फ 1 रु. में कर सकेंगे 300 मिनट तक लंबी बात
नई दिल्ली। मोबाईल फोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। रिलायंस यूजर्स अब सिर्फ 1 रुपए में 300 मिनट तक एप-टू-एप डेटा कॉल कर सकते है। रिलायंस कम्यूनिकेशन RCom ने ये खास ऑफर लॉच किया, जिसके तहत दिल्ली-एनसीआर में प्रीपेड कस्टमर्स 1 रुपए में 300 मिनट एप-टू-एप डेटा कॉल कर सकेंगे। यानी की अब आप सिर्फ 1 रुपए में व्हाट्सएप, वाइबर, लाइन, फेसबुक मैसेंजर और गूगल हैंगहाउट्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।

हर दिन उठाएं ऑफर का लाभ
इस ऑफर के तहत रिलायंस कस्टमर्स कंपनी के 850 मेगाहर्ट्ज बैंड का इस्तेमाल कॉलिंग के लए कर सकेंगे। इस खास लॉचिंग ऑफर के अंतर्गत आरकॉम प्रति दिन 7 एमबी डेटा उपलब्ध कराएगी। इस डेटा का इस्तेमाल प्रतिदिन 10 मिनट एप-टू-एप कॉल करने के लिए किया जा सकता है। अब 3 महीनों तक फ्री में मिलेंगे रिलायंस जियो 4G डेटा वाले सिम कार्ड्स
एमपी-गुजरात में भी उठाएं फायदा
इसके अलावा आप इस डेटा का इस्तेमाल आप ब्राउजिंग के लिए भी कर सकते हैं। खास बात ये कि अगर आप किसी भी दिन के डाटा का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं तो वो बेकार हो जाएगा, यानी की उसका इस्तेमाल आप अगले दिन नहीं कर पाएंगे। आरकॉम को उम्मीद है कि इस ऑफर से अधिक से अधिक लोग उनके 4जी एलटीई सर्विस का उपयोग कर पाएंगे। वहीं कंपनी ने इसे दिल्ली-एनसीआर के अलावा मध्य प्रदेश और गुजरात में भी लांच किया है।












Click it and Unblock the Notifications