Jio के बाद अब Jio Mart में फ्री ऑफर, पहला ऑर्डर करने वालों को मिलेगी फ्री कोविड केयर किट
Jio के बाद अब Jio Mart में फ्री ऑफर,पहला ऑर्डर करने वालों को मिलेगी फ्री कोविड केयर किट
नई दिल्ली। कोरोनावारस के प्रकोप के बीच हर कोई ऑनलाइन ऑडर कर घर सामान मंगवा रहा हैं। ऐसे में रिलायंस इंडस्ट्री ने पिछले दिनों देश भर के लगभग 200 शहरों में रिलांयंस जियो मार्ट के ऑनलाइन प्लेटफार्म की शुरुआत की थी जिसको लेकर बुधवार को नया ऐलान किया। रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने ऐलान किया कि जियो मार्ट जो लोग पहला आर्डर केरेंगे उन्हें कोविड केयल किट फ्री दी जाएगी।

देश के 200 शहरों में अब तक 2,50,000 तक सामान पहुंचा रहा जियो मार्ट
बता दें जियो एजीएम को नीता अंबानी ने भी संबोधित किया। यह उनका एजीएम में ये पहला संबोधन रहा। मालूम हो कि कोरोना संकट के बीच जियोमार्ट ने ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से देश के 200 जिलों में अब तक 2,50,000 किराना आर्डर लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। इस एजीएम में ये भी बताया कि जियो मार्ट देश में ग्राहकों तक अपनी पहुंच को और बढ़ाने और डिलिवरी क्षमता में बढ़ोत्तरी करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। कंपनी ने कहा कि हमारा मकसद लोगों तक आसानी से उनकी जरूरत का सामान पहुंचाकर उनको बेहतरीन अनुभव देना है। उन्होंने कहा कि जियो मार्ट का 1,62,936 करोड़ और EBITDA 9,654 करोड़ का है।
Recommended Video

फार्मास्युटिकल, हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम भी जल्द मिलेगा
मुकेश अंबानी ने इस ऑनलाइन मीटिंग में ये भी बताया कि जियो मार्ट में जल्द ही फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स के अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश लोगों तक उन्हें घर बैठे सर्वोच्च क्वालिटी का सामान पहुंचा कर ग्राहकों को शानदार शापिंग एक्सपीरियंस दे सके इस दिशा में जियो मार्ट काम कर रहा है। इसके लिए जियो मार्ट से उद्यमियों, ब्रांड्स और कारोबारियों को अपने साथ जोड़ रहे हैं। अंबानी ने कहा कि इससे देश के कंजम्पशन को जबरदस्त बूस्ट मिलेगा।

जियो मार्ट को जल्द ही वॉट्सऐप की तकनीक के साथ पेश किया जाएगा
एजीएस में मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो मार्ट को वॉट्सऐप की तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म से लाखों छोटे दुकानदारों को जोड़ा जा रहा है। ईशा अंबानी ने जानकारी देते हुए कहा कि जियो मार्ट से किराना स्टोर्स को न केवल अपना बिजनेस बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि कमाई में भी बढ़ोतरी होगी। इससे देश की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में इजाफे के साथ नए स्टार्टअप्स को भी मौका मिलेगा। इससे आने वाले समय में भारत बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब में तब्दील हो जाएगा और अपनी बढ़ती हुई जरूरतों को पूरा कर सकेगा। उन्होंने ये भी बताया कि भारत के मैन्युफैक्चरिंग हब में तब्दील होने से कृषि उत्पादों समेत कई चीजों के निर्यात में भी इजाफा कर सकता है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications