Reliance AGM 2020:नीता अंबानी ने आज एजीएम में पहली बार संबोधन दिया, कोरोना वैक्सीन के लिए कही ये बात
Reliance AGM 2020:नीता अंबानी ने आज एजीएम में पहली बार संबोधन दिया, कोरोना वैक्सीन के लिए कही ये बात
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं एजीएम बुधवार को संपन्न हुई। जिसकी खास बात ये रही कि आज पहली बार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने इस बैठक को संबोधित किया। रिलायंस कंपनी के इतिहास में पहली बार नीता अंबानी ने ऐनुअल जनरल मीटिंग को संबोधित किया। अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबान का एजीएम में ये पहला संबोधन था।
Recommended Video

नीता अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना महामारी से अभी बड़ी जंग बाकी है। इस जंग में रिलायंस फाउंडेशन सरकार और लोकल म्युनिसिपल अथॉरिटी के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन लोकल प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना टेस्टिंग की दिशा में बहुत तेजी से काम कर रहा है। इस काम में जियो के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर से बहुत ज्यादा मदद मिल रही है।

बता दें देश में कोरोना के प्रकोप में हर किसी को कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। कोरोना वैक्सीन पर बोलते हुए नीता अंबानी ने कहा कि हम आप लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जब यह वैक्सीन आएगी, तब देश के हर शख्स तक इसकी पहुंच के लिए रिलायंस फाउंडेशन इसी तरह जियो के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करेगा और काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी। यह वैक्सीन हमारे देश के हर नुक्कड़ और कोने तक पहुंचे इसके लिए हम प्रयास करेंगे। उन्होंने सप्लाई चेन सिस्टम को ज्यादा सरल बनया जाएगा ताकि देश के लोगों को जल्द से जल्द इस बीमारी से सुरक्षित किया जा सके।













Click it and Unblock the Notifications