Redmi Note 5 से Galaxy S9 तक, फरवरी में लॉन्च होंगे ये 5 धांसू स्मार्टफोन

नई दिल्ली। हर साल फरवरी महीने में स्पेन के बर्सिलोना शहर में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन होता है जहां दुनिया भर की मोबाइल कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन को दुनिया के सामने लॉन्च करती हैं। इस बार सैमसंग अपने Galaxy S9 स्मार्टफोन को इस कार्यक्रम में लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही भारत में भी इस महीने कई कंपनियां अपने एक से बढ़कर एक धांसू स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं।

Xiaomi Redmi Note 5

Xiaomi Redmi Note 5

भारत में जिस स्मार्टफोन की सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है वो है Redmi Note 5। शाओमी अपने इस मोबाइल को 14 फरवरी को फिल्पकार्ट पर भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च करेगी। इस मोबाइल के फीचर्स को अभी तक सबके सामने नहीं लाया गया है लेकिन बताया जा रहा है कि ये मोबाइल 3GB रैम और 4GB रैम के दो वैरिएंट में लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy S9 and S9+

Samsung Galaxy S9 and S9+

सैमसंग 25 फरवरी को बर्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने Galaxy S9 और S9+ प्लस मोबाइल को लॉन्च करेगा। इस मोबाइल में सुपर स्पीड ड्यूल पिक्सल 12MP के लेन्स होंगे। साथ ही इस फोन को आंखो की मदद से लॉक होने वाली तकनीक आइरिश स्कैनर भी होगी। ये फोन धूल और वाटरप्रूफ होगा।

Motorola Moto Z2 Force

Motorola Moto Z2 Force

मोटोरोला ने भी अपने स्मार्टफोन Moto Z2 Force को 15 फरवरी को लॉन्च करने का एलान कर दिया है। ये फोन 4GB रैम और 6GB रैम के दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। फोन में 5.5 इंच की क्वॉड एचडी डिस्पले के साथ फोन के टॉप पर शैटरशिल्ड लेयर होगी जिसके की फोन की डिस्पले स्क्रीन अब आसानी से नहीं टूटेगी।

Nokia 6

Nokia 6

नोकिया 6 स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। लेकिन अब नोकिया इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पेश करने के बाद भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नोकिया 6 में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज के साथ एंड्रायड का लेटेस्ट वर्जन ओरिया मिलेगा।

Vivo Xplay 7

Vivo Xplay 7

Vivo के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है ये कि दुनिया का पहला 10GB रैम वाला स्मार्टफोन होगा। खबरों के मुताबिक vivo इस स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दुनिया के सामने पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+