धीरूभाई के सपनों को पूरा करने के लिए साथ आएं मुकेश और अनिल अंबानी
नई दिल्ली। रिलायंस जियो और रिलायंस कम्युनिकेशंस के बीच वर्चुअल मर्जर हो गया है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायस कम्युनिकेशंस ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो के साथ आभासी विलय किया है। अनिल अंबानी ने आज इसकी घोषणा की।

बेटे ने संभाली जिम्मेदारी
रिलायंस की सालाना बैठक के दौरान शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए अनिल अंबानी ने कहा कि धीरूभाई के सपने को पूरा करने के लिए दोनों भाई साथ आए हैं। अनिल ने कहा कि हमारे पास 2जी, 3जी और 4जी स्पेक्ट्रम है। अब हमने रिलायंस जियो के साथ स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग का समझौते किया है। इस मौके पर अनिल अंबानी ने अपने बेटे अनमोल को कंपनी का नया डायरेक्टर बनाने की घोषणा की। उन्होंने अप ने बेटे को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि जब से वो कंपनी से जुड़े हैं उसके स्टॉक में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है ।
एयरसेल के साथ समझौता
आपको बता दें कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के मोबाइल टावर इस्तेमाल करने के लिए जियो ने पहले ही समझौता किया है। इस समझौते से रिलायंस कम्युनिकेशंस को अपने ऊपर के कर्ज को कम करने में आसानी होगी। इस डील से पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस ने एयरसेल के साथ समझौता किया था। इस समझौते के बाद अब अनिल अंबानी की कंपनी देश के 12 सर्किलों में टॉप ऑपरेटर बन जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications