Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जल्द ही आने वाले हैं 50 रुपए के नए नोट, जानिए क्या होगा खास

जल्द ही भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 50 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। इन नए नोटों पर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद सरकार अब बड़े नोटों की बजाय छोटे नोटों यानी कम डिनोमिनेशन के नोटों पर जोर दे रही है। इस बात की पुष्टि इससे भी होती है कि बैंक कम डिनोमिनेशन के भी नए नोट छाप रही है।

50 rupees

जल्द ही भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 50 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। इन नए नोटों पर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे और यह नोट इनसेट लेटर L के साथ छापे जाएंगे। हालांकि, पुराने 50 रुपए के नोट चलते रहेंगे, वो बंद नहीं होंगे

पहले बिना इनसेट लेटर के छापने की थी योजना

इससे पहले 4 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें बैंक ने कहा था कि वह 50 रुपए के नए नोट जारी करेगा, जिस पर आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे, लेकिन कोई इनसेट लेटर नहीं होगा। साथ ही यह भी कहा गया था कि उभरी हुई प्रिंटिंग (इनटैग्लियो प्रिंटिंग) भी नहीं होगी।

20 रुपए के नए नोट भी छापे जाएंगे

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 20 रुपए के नोट भी छापेगा। ये नोट महात्मा गांधी सीरीज-2005 के होंगे, जो आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर के साथ छापे जाएंगे। साथ ही इन नोटों पर इनसेट लेटर L भी होगा। इसके अलावा इन नए 20 रुपए के नोटों पर इनटैग्लियो प्रिंटिंग नहीं होगी। आपको बता दें कि पुराने 20 रुपए के नोट भी चलते रहेंगे।

नोटबंदी के बाद बढ़ गई छोटे नोटों की मांग

नोटबंदी के बाद कम डिनोमिनेशन के नोटों की मांग काफी बढ़ गई है। बड़े नोट रखने में लोगों को यह डर भी रह रहा है कि कहीं ये नोट फिर से न बंद हो जाएं। वहीं दूसरी ओर, सरकार भी कम डिनोमिनेशन के नोटों पर ध्यान केन्द्रित कर रही है, क्योंकि इससे कालेधन पर लगाम लगाना आसान हो जाएगा। साथ ही कैशलेस इकोनॉमी के सपने को भी पूरा करने में आसानी होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+