सामने आई 100 रुपए के नए नोट की पहली तस्वीर, RBI जल्द करेगा जारी, जानिए नए बैंगनी नोट में क्या होगा खास?
Recommended Video

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 100 रुपए के नए नोट की तस्वीर जारी कर दी है। पहली बार बैंगनी रंग के नोट छापे जा रहे हैं। नए रंग और नए डिजाइन के इस नोट को जल्द ही जारी किया जाएगा। नए नोट की छपाई पहले ही शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि अगस्त-सितंबर से नए नोट सर्कुलेशन में आ जाएंगे। 100 रुपए का नया नोट बैंगनी रंग का होगा।आरबीआई ने इसकी फोटो जारी की है। 100 रुपए का नया महात्मा गांधी सीरीज में जारी होगा। इस नोट पर गुजरात की रानी की वॉव का फोटो लगी होगी। आइए जानें नए नोट के बारे में खास बातें....

100 रुपए का नया नोट
100 रुपए का नया नोट बैंगनी रंग को होगा। नए नोट का आकार और उसका डिजाइन लगभग पुराने नोट के बराबर ही होगा। नए नोट के डिजाइन तो पुराने 100 रुपए के नोट के आसपास ही रखा ग या है। नए नोट में गुजरात की रानी की वॉव की तस्वीर छापी जाएगी। नए नोट का डाइमेंशन 66mm x 142 mm है। सबसे खास बात की नए नोट के सुर्कुलेशन में आने के बावजूद भी पुराने नोट पहले की तरह ही चलन में बने रहेंगे।

नए नोट में जोड़ गए नए फीचर्स
100 रुपए के नए नोट में नए फीचर्स जोड़े गए हैं। नया नोट बैंगनी रंग का होगा। नोट के सामने के भाग में देवनागरी में 100 लिखा हुआ है। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है। नोट के फ्रंट में छोटे अक्षरों में RBI, भारत, India और 100 रुपए लिखा हुआ है। नोट में बाकी नोट की तरह सिक्योरिटी थ्रेड लगी है जो कलर शिफ्ट है। मतलब कि जब आप इस नोट को मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाएगा।नए नोट के बारे में यहां पढ़ें विस्तार से...https://rbi.org.in/Scripts/BS_PressReleaseDisplay.aspx?prid=44533

नोट के पीछे के फीचर्स
नए नोट को नकल से बचाने के लिए आरबीआई ने कई सिक्योरिटी फीचर्स एड किए है। कहा जा रहा है कि नए नोट को स्वदेशी स्याही और स्वदेशी कागज से छापा जा रहा है। नोट के पीछे के हिस्से की बात करें तो उसलके पीछे प्रिंटिंग ईयर छपा है। नोट के पीछे स्वच्छ भारत का लोगो। भारतीय भाषाओं का पटल और पहली बार गुजरात के मशहूर रानी की वॉव अंकित है। नोट पर देवनागरी में 100 लिखा है।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications