2000 के नोटों की छपाई बंद, अब ये तैयारी कर रहा है RBI
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने करीब 5 महीने पहले से ही 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी है और अपना पूरा फोकस 200 रुपए और अन्य छोटे नोट छापने में लगा दिया है। इस बात की पुष्टि इस मामले से जुड़े लोगों ने मंगलवार को की है। उन्होंने यह भी बताया कि केन्द्रीय बैंक भी इस साल अब और अधिक 2000 रुपए के नोट नहीं छापना चाहता था।

इसलिए जारी किए थे 2000 के नोट
नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद सरकार ने 2000 रुपए के नोट जारी किए थे, ताकि लोगों की कैश की किल्लत को जल्द से जल्द दूर किया जा सके। इसके बावजूद लोगों को छोटे नोटों की काफी दिक्कत हो रही थी। वहीं दूसरी ओर, उन्हें 2000 के नोट से ट्रांजेक्शन करने में भी दिक्कत हो रही थी, क्योंकि लोगों के पास छोटे नोट बहुत ही कम मात्रा में थे। इसी के चलते अब भारतीय रिजर्व बैंक छोटे नोट छापने की तैयारी कर रही है।

1000 रुपए से अधिक छापे 2000 के नोट
इस मामले से जुड़े लोगों में से एक व्यक्ति ने बताया कि 2000 रुपए के करीब 370 करोड़ नोट छापे गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 7.4 लाख करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि यह 1000 रुपए के उन नोटों के काफी अधिक हैं, जिन्हें 9 नवंबर 2016 से हुई नोटबंदी के बाद बाजार से वापस लिया गया था। आपको बता दें कि उस समय 6.3 अरब 1000 रुपए के नोट वापस लिए गए थे।

500 के नोट काफी अधिक छापे
मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद करीब 14 अरब 500 रुपए के नोट छापे हैं। वहीं दूसरी ओर, नोटबंदी के बाद 500 रुपए के 15.7 अरब नोट बाजार से वापस लिए गए थे, जिनकी कीमत 7.85 खरब रुपए थी। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से छापे गए सभी नोट अभी तक सर्कुलेशन में जारी नहीं किए गए हैं।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक












Click it and Unblock the Notifications