बजाज फाइनेंस पर RBI का एक्शन, इन दो लोन प्रोडक्ट पर लगाई तत्काल रोक

RBI Bajaj Finance News: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बजाज फाइनेंस पर बड़ा एक्शन लेते हुए लोन बांटने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। बजाज फाइनेंस लिमिटेड की डिजिटल लोन में खामियां पाए जाने पर आरबीआई ने एक एक्शन लेते हुए ऋण बांटने पर रोक लगाई है।

बजाज फाइनेंस के ग्राहक के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय रिजर्व बैंक ने बजाज फाइनेंस को अपने दो लोन प्रोडक्ट eCOM और इंस्टा EMI कार्ड के तहत लोन की मंजूरी और वितरण को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया है।

RBI Bajaj Finance

अपना बयान जारी करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने RBI अधिनियम, 1934 की धारा 45एल(1)(बी) के तहत बजाज फाइनेंस लिमिटेड को लोन की मंजूरी और वितरण रोकने का निर्देश दिया है।

आरबीआई के आदेशानुसार बजाज फाइनेंस के दो लोन प्रोडक्ट 'ईकॉम' और 'इंस्टा ईएमआई कार्ड' पर रोक लागू रहेगी। मालूम हो कि कंपनी ने रिजर्व बैंक के मुताबिक डिजिटल लोन गाइडलाइन के मौजूदा प्रावधानों का पालन नहीं किया था।

आरबीआई के अनुसार डिजिटल लोन गाइडलाइन में कमियों को दूर करने और आरबीआई की संतुष्टि के बाद इन प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी।

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, "कंपनी द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक के डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का अनुपालन न करने, खासकर इन दो ऋण उत्पादों के तहत ग्राहकों को मुख्य तथ्यों का विवरण जारी ना करने और कंपनी द्वारा स्वीकृत अन्य डिजिटल कर्ज के संबंध में जारी किए गए मुख्य विवरणों में खामियों के कारण यह कार्रवाई आवश्यक हो गई है।"

आरबीआई ने अपने एक्शन को लेकर बताया कि बजाज फाइनेंस के 2 लोन प्रोडक्ट्स के तहत कर्ज लेने वालों को की-फैक्ट स्टेजमेंट ईश्यू नहीं करने और दूसरे डिजिटल लोन की मंजूरी देने में मुख्य फैक्ट स्टेटमेंट्स में कमियों के कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी है। बैंक ने कहा कि इन कमियों को दूर करने और आरबीआई की संतुष्टि के बाद इन प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+