सावधान! अगर नोट पर लिखा कुछ तो रुपया गया काम से

RBI start clean currency policy from 1 january 2014
मुंबई। आम तौर पर लोगों को नोट पर नाम और नंबर लिखने आपने जरुर देखा होगा। लोग अपना नाम, अपना नबंर या तक की शेरों-शायरी तक नोट पर लिख देते है, लेकिन अगर आपकी भी ऐसी ही कोई आदत है तो अब आप जरा संभल जाइए। यदि आपने नोट पर कुछ लिखा तो वो अब रद्दी बन जाएगा। अगर आपके नोट पर कुछ लिखा हुआ है तो उन्हें जल्द बदल दें।

आरबीआई के नए नियमों के तहत 1 जनवरी 2014 के बाद बैंक ऐसी कोई भी नोट नहीं लेगा जिसपर कुछ भी लिखा होगा। दरअसल, नोटों पर कुछ भी लिखने से उसकी उम्र घट जाती है और ऐसा होने पर हर साल बैंक को करोड़ों रुपयों का नुकसान होता है। ऐसे में इस नुकसान से बचने के लिए आरबीआई ने बैंकों को 1 जनवरी 2014 के बाद लिखी हुई करेंसी नहीं लेने का निर्देश दिया है। आरबीआई के आदेश के बाद अब ऐसे नोट 1 जनवरी से बेकार हो जाएंगे। दूसरी ओर, जिन लोगों के पास लिखावट वाले नोट हैं वे उन्हें 31 दिसंबर 2013 तक किसी भी बैंक में जाकर दे सकते हैं। इसके बदले में वे नए नोट प्राप्त कर सकते हैं।

करेंसी पर लिखावट के मामले में बैंक भी आम लोगों से पीछे नहीं हैं। बैंक क्लर्क गिनती याद रखने के लिए नोटों के ऊपर अक्सर नंबर लिख देते हैं। ऐसे में करेंसी पर लिखने से उसकी उम्र कम हो जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार जो करेंसी 20 साल तक चलनी चाहिए वो कुछ भी लिख देने से दो या तीन साल में ही खराब हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+