RBI ने मौद्रिक नीति का किया ऐलान, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरबीआई की मौद्रिक नीति का ऐलान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्तिकांत दास ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने एकमत से रेपो रेट की दर को पूर्व की 4 फीसदी की दर पर रखने का फैसला लिया है। बता दें कि हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नई मौद्रिक नीतिक कमेटी का गठन किया है, जिसने बुधवार को तीन दिन की अपनी बैठक शुरू की थी, ऐसे में माना जा रहा था कि आरबीआई आज के ऐलान में ब्याज की दरों में कमी कर सकता है।
Recommended Video

इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से भी ट्वीट करके इस बाबत जानकारी दी गई थी कि शुक्रवार सुबह 10 बजे आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास मौद्रिक नीति का ऐलान करेंगे। आरबीआई के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बार यह है कि कोरोना संकट में भारी आर्थिक नुकसान झेल रहे सेक्टर्स को किस तरह से लेंडिंग रेट में बदलाव करके राहत दी जाए, साथ ही लोगों पर महंगाई की मार को कम किया जाए। विश्लेषकों का मानना है कि अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी को बनाए रखने की जरूरत है, लिहाजा आरबीआई को रेपो रेट में कटौती करनी चाहिए जिससे कि ब्याज दरों में कमी आ सके और लोगों की ईएमआई कम हो सके।












Click it and Unblock the Notifications