RBI ने बनाई 26 डिफॉल्टर की लिस्ट, जेपी की एक और कंपनी शामिल है इसमें
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने कमर्शियल बैंकों को डिफॉल्टर्स की दूसरी लिस्ट भेजी है। इस लिस्ट में करीब 26 डिफॉल्टर्स के नाम हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश किए हैं कि इन सभी डिफॉल्टर्स से रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जाए। पत्र में भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि इन डिफॉल्टर्स से RBI की किसी भी स्कीम के तहत 13 दिसंबर से पहले-पहले पैसों की रिकवरी कर ली जाए।

अगर 13 दिसंबर से पहले-पहले पैसों की रिकवरी नहीं हो पाती है तो डिफॉल्टर कंपनियों के खिलाफ केस इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल में केस दर्ज कर दिया जाएगा। इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के तहत जो भी केस दर्ज किया जाता है, उस पर नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल एक आर्बिट्रेशन अथॉरिटी की तरह काम करता है।
26 कंपनियों की इस लिस्ट में पावर, टेलिकम्युनिकेशन, स्टील और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियां हैं। इस लिस्ट में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड और जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड दो बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपए (1 खरब रुपए) का कर्ज है। अन्य 24 कंपनियों का नाम अभी पता नहीं चल सका है। इससे पहले भी यह खबर सामने आई थी कि भारतीय रिजर्व बैंक ने करीब 40 डिफॉल्टर्स की एक लिस्ट तैयार की है।












Click it and Unblock the Notifications