RBI ने कहा देश की अर्थव्यवस्था रिकवरी के रास्ते पर, लेकिन महंगाई चिंताजनक

RBI ने कहा देश की अर्थव्यवस्था रिकवरी के रास्ते पर, लेकिन महंगाई चिंताजनक

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को अपनी फाइनेंशियल स्टैबिलिटी रिपोर्ट जारी की। इस वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में आरबीआई ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था रिकवरी के रास्ते पर हैं, लेकिन महंगाई चिंताजनक स्थिति में है। रिजर्व बैंक ने कहा कि बाहरी फैक्टर्स और जिओपॉलिटिक जोखिम पर हमें नजर बनाए रखने की जरूरत है।

 RBI Said Indian Economy on recovery path, inflationary pressure,
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था रिकवरी की ओर बढ़ रही है। वित्तीय प्रणाली में लचीलापन बना हुआ है। आरबीआई ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अचानक लगने वाले झटकों से सामना करने के लिए भारतीय बैंकों और वित्तीय संस्थानों के पास पर्याप्त कैपिटल बफर है। हालांकि महंगाई को लेकर रिपोर्ट में चिंता जताई गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी है और इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है। कोविड19 के कई चरणों के खतरे के कारण केंद्रीय बैंकों पर दबाव बना हुआ है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि ऊंची महंगाई के दवाब और बाहरी समस्याओं पर हमारी नजरें बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एससीबी की पूंजी जोखिम भारित परिसंपत्ति अनुपात बढ़कर 16.7 फीसदी पर पहुंच गया है. जबकि जीएनपीए अनुपात 6 साल के निचले स्तर 5.9 फीसदी पर है। आरबीआई ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने कोरोना महामारी की बखूबी सामना किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+