भारतीय रिजर्व बैंक ने लोन चुकाने की अवधि को 60 दिनों के लिए बढ़ाया

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को लोन के भुगतान के लिए कर्जदारों को 60 दिन का अतिरिक्त समय देने की घोषणा की है।

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटबंदी की वजह से लोगों को हो रही परेशानी के बीच एक बड़ा आदेश जारी किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को लोन के भुगतान के लिए कर्जदारों को 60 दिन का अतिरिक्त समय देने की घोषणा की है।

rbi

दरअसल, लोगों के पास कैश की कमी हो जाने के चलते और पुराने नोट बैन होने की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक ने यह घोषणा की है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

भारतीय रिजर्व बैंक की यह घोषणा सिर्फ उन लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जिनके होम लोन, कार लोन, फार्म लोन या अन्य किसी प्रकार के लोन की भुगतान की तिथि 1 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच है। अनुमान के मुताबिक इन सभी लोन की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए तक हो सकती है।

अगर आपके लोन की देय तिथि 1 नवंबर से पहले की थी या फिर 31 दिसंबर के बाद है तो आपको भारतीय रिजर्व बैंक की इस घोषणा का लाभ नहीं मिल सकेगा। ऐसे में अगर आप इस सीमा में नहीं आते हैं तो अपने लोन का भुगतान तय तिथि से पहले अवश्य कर दें।

क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?

मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को 9 नवंबर से बंद कर दिया है और इनके बदले 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए हैं। साथ ही अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, दूध बूथ, पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर 24 नवंबर तक पुराने नोट चलाए जाने की छूट दी है।

सरकार की तरफ से लोगों तक पैसा पहुंचाने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं, जिसके चलते उन्हें अपने कर्ज का भुगतान करने और कई अन्य जरूरी कामों को पूरा करने में मुश्किलें हो रही हैं।

देश के बहुत सारे एटीएम नए नोटों के हिसाब से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिसकी वह से अधिकतर एटीएम बंद रहते हैं और जो खुलते हैं उनके सामने लंबी लाइनें लगती हैं।

बैंकों के सामने भी लंबी कतारें लग रही हैं। सरकार ने अपने पुराने नोट प्रतिदिन 2000 रुपए के हिसाब से बदलने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+