RBI Monetary Policy: ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 5.75% और बैंक रेट 6.25%

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद ब्याज दरों को लेकर अपना फैसला सुना दिया है। RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और उसे 5.75 फीसदी पर ही स्थिर रखा है। वहीं दूसरी ओर, बैंक रेट को भी 6.25 फीसदी पर स्थिर रखा है। इससे पहले यह माना जा रहा था कि केन्द्रीय बैंक इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव कर सकता है, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक ने ऐसा कुछ नहीं किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि इंफ्लेशन बढ़ सकता है और 4.2-4.6 फीसदी के बीच रह सकता है। यह अनुमान 2017 की दूसरी छमाही के लिए लगाया गया है। गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा है कि देश की आर्थिक ग्रोथ को प्रभावित करने वाले कई फैक्टर हैं, जिनके चलते पहली छमाही में ग्रोथ कम रही है, इसका असर दूसरी छमाही में भी देखने को मिल सकता है।

RBI Monetary Policy: ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 5.75% और बैंक रेट 6.25%

भारतीय रिजर्व बैंक का मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने का फैसला शेयर बाजार के लिए बहुत ही अच्छा रहा। सेंसेक्स 174 अंकों की बढ़त के साथ 31,671.71 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 9,914.90 के स्तर पर बंद हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+