RBI Monetary Policy: पॉलिसी दरों पर RBI का फैसला, रेपो रेट में नहीं होगा कोई बदलाव, जानें हर अपडेट
RBI Monetary Policy: पॉलिसी दरों पर RBI का फैसला, रेपो रेट में नहीं होगा कोई बदलाव, जानें हर अपडेट
नई दिल्ली: RBI monetary policy Updates: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) पॉलिसी दरों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक के फैसलों का ऐलान कर रहे हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि मौद्रिक नीति समिति ने एकमत से पॉलिसी रेपो रेट को बिना किसी फेरबदल के 4% रखने के लिए वोट किया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि एमएसएफ (MSF) रेट बैंक रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4.25 प्रतिशत है। रिवर्स रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 3.35 रहेगा।
Recommended Video
RBI Monetary Policy : RBI ने Repo Rate में नहीं किया कोई बदलाव,4 % पर बरकरार | वनइंडिया हिंदी

जानें RBI monetary policy पर गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्या-क्या कहा?
आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि हम वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शक्तिकांत दास ने कहा है कि वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता को बनाए रखने के लिए जो भी जरूरी होगा आरबीआई वो कदम उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications