RBI Monetary Policy:आखिरकार RBI ने लगाया ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी पर ब्रेक, क्या विकास का इंजन पकड़ेगा रफ्तार?
RBI Monetary Policy: पिछले एक साल में 250 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के बाद इस बार आरबीआई ने इसमे कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही विकास दर के अनुमान को बढ़ाया गया है।

RBI Monetary Policy: दुनियाभर में एक तरफ जहां विकास दर की रफ्तार काफी कम हुई है, तमाम देशों में तो विकास दर निगेटिव में चल रही है, ऐसे माहौल में भारतीय रिजर्व बैंक ने आज मौद्रिक नीति का ऐलान करके विकास की नई रफ्तार की उम्मीद जताई है।
एक साल में 250 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोत्तरी
ध्यान देने वाली बात है कि पिछले एक साल में रिजर्व बैंक ने 250 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। ऐसे में इस बार जिस तरह से रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है, उसे काफी अहम माना जा रहा है।
6.5 फीसदी ही रहेगा रेपो रेट
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज बैंक दरों में किस भी तरह की बढ़ोत्तरी नहीं किए जाने का ऐलान किया। उन्होने कहा कि मौद्रिक नीति कमेटी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि इस बार बैंक दरों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और इसे 6.5 फीसदी ही रखा जाएगा।

आने वाले समय में महंगाई पर रहेगी नजर
हालांकि महंगाई को लेकर लोगों की चिंता पर अभी भी आरबीआई की पैनी नजर बनी हुई है। गवर्नर ने कहा कि रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करने का फैसला सिर्फ इसी तिमाही के लिए है। ऐसे में साफ है कि रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में महंगाई और विकास दर पर पैनी नजर रखेगा। विकास दर को बनाए रखने के लिए रिजर्व बैंक की ओर से यह काफी अहम फैसला माना जा रहा है।
महंगाई दर कम करने पर जोर
रिजर्व बैंक की ओर से कहा गया है कि इस वित्त वर्ष 2023-24 में विकास दर की अनुमान को 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया है। महंगाई के अनुमान को भी आरबीआई की मौद्रिक नीति में कम किया गया है। पहले वित्त वर्ष 2023-24 की अनुमानित महंगाई दर 5.3 फीसदी थी, जिसे घटाकर 5.2 फीसदी कर दिया गया है। ऐसे में आरबीआई लगातार महंगाई को स्थिर रखने की पूरी कोशिश कर रही है।

भारत की स्थिति कहीं बेहतर
रिजर्व बैंक ने जिस तरह से मौद्रिक नीति का ऐलान किया है, उससे साफ तौर पर इस बात का इशारा मिलता है, देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में चल रहे संकट के बीच काफी बेहतर स्थिति में है। वर्तमान में पूरी दुनिया में ब्याज दर में बढ़ोत्तरी से सिलिकॉन वैली बैंक समेत कई बैंकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। दरअसल जब भी बैंक ब्याज दर को बढ़ाता है तो बैंकों पर इसका काफी असर देखने को मिलता है। बैंकों का निवेश का पोर्टफोलियो कम हो जाता है।
दुनियाभर के बैंकों पर आरबीआई की नजर
दुनियाभर में ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी पर रिजर्व बैंक ने ध्यान में रखते हुए इस बार की मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया। खुद गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस बात का जिक्र किया कि सेंट्रल बैंक की यह भी जिम्मेदारी होती है कि ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी किस कीमत पर की जा रही है, इसके बैंकिंग सेक्टर पर क्या असर हो सकते हैं, इसे भी ध्यान में रखने की जरूरत होती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की।

आंकड़ों में दिख रहा दम
फरवरी माह की महंगाई दर 6.44 फीसदी है, ऐसे में रिजर्व बैंक अप्रैल माह में महंगाई दर को 5.2 फीसदी तक लाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि देखने वाली बात है कि क्या महंगाई दर में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिलती है या नहीं। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो अगर महंगाई दर 5.2 फीसदी रहती है और 6.5 फीसदी रेपो रेट के साथ पॉजिटिव रेट से देश आगे बढ़ रहा है तो यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि होगी।
मंदी की संभावना से इनकार
गवर्नर ने अपने संबोधन में कहा कि वह आने वाले समय में दुनिया में मंदी को नहीं देख रहे हैं। यह अपने आप में एक बड़ा बयान है। रिजर्व बैंक 6.5 फीसदी की दर से विकास दर के आगे बढ़ने का अनुमान लगा रहा है, जिससे स्पष्ट संदेश मिलता है कि रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था में किसी भी तरह की मंदी की संभावना से इनकार कर रहा है।
बैंकों के लिए सकारात्मक संकेत
मौजूदा हालात में जिस तरह से ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी नहीं करने का फैसला नहीं लिया गया है, वह अपने आप में एक बड़ा कदम है। बैंकिंग सेक्टर के लिए एक सकारात्मक संकेत है। आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान के बाद बैंकों में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ समय से बैंकों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लगातार बढ़ रही ब्याज दरों की वजह से बैंकों के मुनाफे में कमी देखने को मिल रही थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications