RBI Monetary Policy: लोन लेने वालों को बड़ी राहत, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, 6.5% बरकरार
RBI Monetary Police: रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है।
रेपो रेट को 6.5 फीसदी ही रखा गया है। आऱबीआई की मौद्रिक नीति कमेटी की बैठक 5 जून को शुरू हुई थी। तीन दिन तक बैठक चलने के बाद आज आऱबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास रेपो रेट की दरों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किए जाने की बात कही।

मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राहकों की सुरक्षा है। असेट और लोन के बीच विवेकपूर्ण संतुलन रखना चाहिए।
शक्तिकांत दास ने बैंकिंग सिस्टम पर कहा कि बैंकिंग व्यवस्था मजबूत और लचीली है। मुनाफे में इजाफा हुआ है। वहीं एनबीएफसी ने वित्त वर्ष 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
इससे पहले जानकारों का कहना था कि आरबीआई इस बार पॉलिसी रेट में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगा। एसबीआई ने अपने रिसर्च पेपर में कहा गया था कि आरबीआई अपने न्यूट्रल रुख को बरकरार रखेगा।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति का ऐलान किया। माना जा रहा है कि आरबीआई रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करेगा, इसे 6.5 फीसदी ही रखेगा, जिससे की देश की विकास की रफ्तार जारी रहे।
देश में महंगाई दर काबू 11 महीने के सबसे निचले स्तर 4.83 फीसदी पर है। महंगाई दर आरबीआई की तय सीमा 2-6 के बीच में है। गौर करने वाली बात है कि आम चुनाव के बाद आरबीआई पहली बार ब्याज दरों का ऐलान किया है।
नई सरकार के गठन के बाद सरकार बाजार में तरलता यानि लिक्विडिटी को बढ़ाने की कोशिश है, ऐसे में आरबीआई की कोशिश है कि इस दिशा में कदम उठाए जाएं। हालांकि महंगाई दर आरबीआई की तय रेंज में है, लेकिन उत्पादों की कीमतें बहुत नियंत्रण में नहीं है, लिहाजा इसपर भी रिजर्व बैंक की ओर से कोई फैसला हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications