बड़ी खबर: 23 मई को 14 घंटे के लिए बंद रहेगी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की NEFT सर्विस, RBI ने दी जानकारी
बड़ी खबर: 23 मई को 14 घंटे के लिए बंद रहेगी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की NEFT सर्विस, RBI ने दी जानकारी
नई दिल्ली, मई 17। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने विकराल रूप से देश को अपने कब्जे में कर लिया है। रोजाना 3 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। सरकार ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है, ताकि कोरोना वायरस के फैलते इस प्रभाव को कम किया जा सके। घर में रहने के दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े कामों को ऑनलाइन निपटा रहे होंगे। किसी को पैसे भेजने या मंगवाने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर रहे होंगे। ऐसे में ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की सुविधा कुछ घंटों के लिए बाधित होने की जानकारी दी है। 23 मई को आपको ऑनलाइन मनी भेजने में असुविधा हो सकती है, जिसकी जानकारी आरबीआई ने पहले से साझा कर दी है।

23 मई को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की सुविधा में होगी परेशानी
कोरोना संकट के दौरान घर बैठकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर रहे है तो आपके लिए जरूरी जानकारी आरबीआई ने साझा की है। आरबीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है, जिसके मुताबिक 23 मई को लोगों को एनईएफटी(NEFT) फंड ट्रांसफर में परेशानी हो सकती है। ये सर्विस कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। आरबीआई ने ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा है कि 23 मई को कुछ घंटों के लिए NEFT सर्विस काम नहीं करेगी। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों को समय से पहले ही अपने काम को निपटा लेने का सुझाव दिया है।

14 घंटे के लिए बंद रहेगी सर्विस
RBI की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक एनईएफटी के जरिए पेमेंट सिस्टम 23 मई को 14 घंटे के लिए ये सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान आप एनईएफटी की मदद से दूसरे अकाउंट में पैसा नहीं भेज सकेंगे। आरबीआई ने ट्वीट कर लिखा RBI कि 23 मई 2021 को रात 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 23 मई 2021 के दोपहर 2 बजे तक NEFT सर्विस बंद रहेगी। आरबीआई ने लिखा कि टेक्निकल अपग्रेडेशन के चलते इस सेवा को थोड़ी दर के लिए बाधित रखा जाएगा। जहां एनईएफटी सेवा बाधित रहेगी तो वहीं T 23 मई को 00:01 से लेकर 14:00 बजे (रात 12 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक) तक काम नहीं करेगा, लेकिन आरटीसीएस की सुविधा सुचारू रूप से काम करती रहेगी।

क्या है NEFT सर्विस
आपको बता दें ऑनलाइन बैंकिंग की सेवा NEFT के जरिए आप आसानी से किसी के भी बैंक खाते में मिनटों में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें आप 2 लाख तक की रकम मिनटों में ट्रांसफर कर सकते हैं। एनईएफटी में मिनिमम अमाउंट की कोई सीमा नहीं है तो वहीं RTGS में आपको कम से कम 2 लाख रुपए भेजने होंगे।
जियो के बाद अब एयरटेल ने दिया तोहफा, FREE में मिलेगा 49 रु का रिचार्ज, इस प्लान में डबल फायदा
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications