एक्सिस बैंक में हुई हैकिंग, रिजर्व बैंक को दी गई सूचना
करीब महीने भर पहले देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक के एक अधिकारी को एक फोन आया था। यह फोन मॉस्को की साइबर सिक्योरिटी फर्म कैस्परस्काई लैब की तरफ से एक इंजीनियर ने किया था।
नई दिल्ली। करीब महीने भर पहले देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक एक्सिस बैंक के एक अधिकारी को एक फोन आया था। यह फोन मॉस्को की साइबर सिक्योरिटी फर्म कैस्परस्काई लैब की तरफ से एक इंजीनियर ने किया था।

इंजीनियर ने फोन करके एक्सिस बैंक के कुछ कम्प्यूटर्स का नाम लिया और यह दावा किया इनमें सेंधमारी की गई है। जब एक्सिस बैंक की टीम ने इस मामले पर छानबीन शुरू की तो पता चला कि उनके बैंक में किसी हैकर द्वारा एक अनऑथराइज लॉगिन हुआ है।
पिछले सप्ताह ही एक्सिस बैंक ने रिजर्व बैंक में इसकी एक रिपोर्ट भी दर्ज की है। इसके बाद बैंक ने ऑडिट और एडवाइजरी फर्म 'ईवाय' को हायर किया, ताकि इस मामले की गहराई से छानबीन की जा सके।
अभी तक इस मामले में कोई फंड ट्रांसफर होने की सूचना नहीं है, लेकिन बैंक और ईवाय फर्म लगातार यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कोई और नुकसान तो नहीं हुआ है।
यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इस अनऑथराइज लॉगिन के जरिए डेटा तो नहीं चुराया गया। साथ ही, यह भी पता लगाने की कोशिश जारी है कि क्या कोई वायरस अभी भी क्राउलिंग कर रहा है?












Click it and Unblock the Notifications