भारतीय रिजर्व बैंक ने यूनियन बैंक पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से यूनियन बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। केन्द्रीय बैंक ने पाया कि यूनियन बैंक ने केवायसी नियमों की अनदेखी की, जिसके चलते कड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब भारतीय रिजर्व बैंक ने किसी बैंक पर इतना बड़ा जुर्माना लगाया है। इससे पहले भी केन्द्रीय बैंक ने स्टेट बैंक ऑफ त्रावंकोर पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

क्यों की कार्रवाई?
भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि उसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कुछ खातों से भारी मात्रा में कैश निकाले जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद केन्द्रीय बैंक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 26 जुलाई को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया। भारतीय रिजर्व बैंक ने यूनियन बैंक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था और आखिरकार बैंक के जवाब के बाद केन्द्रीय बैंक इस नतीजे पर पहुंचा कि यूनियन बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
पहले इस बैंक पर लगाया था जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोगी बैंक स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने पाया था कि स्टेट बैंक ऑफ त्रावंकोर ने RBI के कुछ नियमों का उल्लंघन किया था। नियमों का उल्लंघन करने पर केन्द्रीय बैंक ने एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। नोटिस के जवाब के बाद केन्द्रीय बैंक इस नतीजे पर पहुंचा कि स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर ने उसके दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया, जिसके बाद कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications