RBI ने HSBC पर 1.73 करोड़ रुपए की लगाई पेनाल्टी, जानिए क्यों हुई यह कार्रवाई
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एचएसबीसी बैंक पर बड़ी पेनाल्टी लगाई है। आरबीआई ने एचएसबीसी पर 1.73 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

HSBC Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को एचएसबीसी बैंक पर 1.73 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई है। एचएसबीसी बैंक पर यह पेनाल्टी नियमों का उल्लंघन करने की वजह से लगाई गई है। बैंक पर क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनी रूल्स 2006 का उल्लंघन करने की वजह से पेनाल्टी लगाई गई है।
आरबीआई की ओर से यह कार्रवाई विनियामक अनुपालन यानि आरबीआई के नियमों का पालन नहीं करने की वजह से हुई है। बैंक की ओर से ग्राहकों के साथ किए गए लेनदेन की की वैद्यता को नहीं बताया गया है।
एचएसबीसी बैंक का स्टैच्युटेरी इंस्पेक्शन फॉर सुपरविजन किया गया था। यह ऑडिट आरबीआई की ओर से बैंक की 31 मार्च 2021 की वित्तीय स्थिति को लेकर किया गया था।
आरबीआई की ओर से कहा गया है हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने स्टेटमेंट मे दिखाया है कि चार कंपनियों का बकाया जीरो है। यह जानकारी गलत पाए जाने पर आरबीआई ने कार्रवाई की है।
आरबीआई की रिस्क मैनेजमेंट रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बैंक के क्रेडिट एक्सपायर हो चुके थे, लेकिन इसकी गलत जानकारी मुहैया कराई गई है। जिसके बाद आरबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.73 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।
एचएसबीसी बैंक को आरबीआई ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बैंक से पूछा गया है कि सीआईसी नियमों का उल्लंघन किया गया है। एचएसबीसी बैंक की ओर से मौखिक और लिखित जवाब दिया गया है उसमे कहा गया है कि आरबीआई के नियमों का उल्लंघन किया गया है।
आरबीआई की ओर से 8 मई को दो को ऑपरेटिव बैंकों पर भी कार्रवाई की गई है। त्रिचूर शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड, भिलाई नागरिक सहकारी बैंक पर भी जुर्माना लगाया गया है।
त्रिचूर शहरी सहकारी बैंक पर 2 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाई गई है। बैंक पर गोल्ड लोन देने में नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। जबकि भिलाई नागरिक सहकारी बैंक पर DEAF स्कीम का पैसा समय पर जमा नहीं करने की वजह से पेनाल्टी लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications