PNB और ICICI बैंक को बड़ा झटका, RBI ने लगाया 2 करोड़ का भारी भरकम जुर्माना,क्या होगा खाताधारकों पर असर
नई दिल्ली, 15 दिसंबर। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बड़े सरकारी बैंक पीएनबी को बड़ा झटका दिया है। पीएनबी के अलावा आईसीआईसीआई बैंक पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। बैंकिंग अधिनियम की अनदेखी के कारण आरबीआई ने PNB और ICICI बैंक पर जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने नियमों की अनदेखी के मामले में बड़े सरकारी बैंक PNB और प्राइवेट बैंक ICICI बैंक पर बुधवार को 1.8 करो़ड़ का जुर्माना लगाया है।

पीएनबी पर लगा जुर्माना
RBI ने सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैक पर बड़ा जुर्माना लगाया है । बैंकों द्वारा रेगुलेटरी कंप्लायंस के अभाव के कारण उसपर ये एक्शन लिया गया है। बैक ने पंजाब नेशनल बैंक पर 1.80 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया तो वहीं ICICI बैंक पर 30 लाख रुपए का फाइन लगाया है। RBI ने पंजाब नेशनल बैंक पर कागजातों के मूल्यांकन किया है, जिसके बाद उसमें कमियां पाई गई। आरबीआई ने बैंक के आईएसई समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की, जिसमें पाया गया कि बैंक ने शेयरों को गिरवी रखने से संबंधित अपने प्रावधानों का सही से पालन नहीं किया। नियमों के उल्लंघन मामले में बैंक पर ये जुर्माना लगाया गया है.

ICICI बैंक पर 30 लाख का जुर्माना
पीएनबी के अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने बैंक पर भी जुर्माना लगाया। आरबीआई ने 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। आईसीआईसीआई बैंक ने सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस अमाउंट के रखरखाव के लिए शुल्क लगाने से संबंधित नियमों की अनदेखी की हैं, जिसके कारण बैंक पर ये फाइन लगाया गया है।

क्या होगा खाताधारकों पर असर
आपको बता दें कि बैंकिंग नियमों की अनदेखी के कारण बैंकों पर ये जुर्माना लगाया गया है। हालांकि इस जुर्माने का असर बैंक के खाताधारकों पर नहीं होता। RBI ने बताया कि दोनों बैंकों पर जुर्माना रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमियों के कारण लगा है, जिसका असर बैंक से संबंधित ग्राहकों या उनके साथ किए भी लेनदेन पर नहीं होगा। उनके लेनदेन या किसी समझौते की वैलिडिटी पर या लोन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications