RBI ने अब इन बैंकों पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें क्या होगा खाताधारकों पर असर
RBI ने अब इन बैंकों पर लगाया करोड़ों का जुर्माना, जानें क्या होगा खाताधारकों पर असर
नई दिल्ली, जून 30। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर से कुछ सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हैदराबाद स्थित आंध्र प्रदेश महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक, मुंबई के एसवीसी सहकारी बैंक, अहमदाबाद के मर्केटाइल को-ऑपरेटिव बैंक और मुंबई के सारस्वत सहकारी बैंक पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। इन बैंकों पर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

इन 4 बैंकों पर लगा जुर्माना
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 4 सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है, जिनमें अहमदाबाद मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक, मुंबई के एसवीसी सहकारी बैंक और मुंबई के ही सारस्वत सहकारी बैंक का नाम शामिल है। आरबीआई के बैंकिंग नियमों की अनदेखी के कारण इन बैंकों पर 112.50 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने आंध्र प्रदेश महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक पर 112.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। जबकि अहमदाबाद के मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर 62.50 लाख रुपए की पेनेल्टी लगाई गई । वहीं मुंबई के एसवीसी सहकारी बैंक पर 37.50 लाख रुपए का जुर्माना और सारस्वत सहकारी बैंक पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

बैंकों पर बैंकिंग अधिनियम के उल्लघंन का आरोप
आरबीआई के मुताबिक बैंकों पर आरबीआई के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगा है। बैंकों पर जमा पर ब्याज दर और धोखाधड़ी निगरानी और रिपोर्टिंग तंत्र का पलन नहीं करने का आरोप लगा है। जिसके कारण बैंकों पर जुर्माना लगाया गया। आपको बता दें कि इससे पहले आरबीआई ने कुछ और सहकारी बैंकों पर कार्रवाई की और जुर्माना लगाया। इससे पहले मुंबई के मोगावीरा को-ओपरेटिव बैंक लिमिटेड समेत तीन और को-ऑपरेटिव बैंक पर जुर्माना लगाया।

क्या होगा खाताधारकों पर असर
बैंकों पर लगाए गए इस जुर्माने का असर बैंक के खाताधारकों पर नजर होगा। उनकी जमापूंजी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, ना ही उनकी सेविंग पर कोई फर्क पड़ेगा। उनको मिलने वाले ब्याज पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications