टेंशन खत्म! RBI ने दी बड़ी राहत, अब 31 दिसंबर तक हो सकेगा KYC अपडेट

नई दिल्ली, मई 5: देश एक बार फिर कोरोना की चपेट में है। संक्रमण की दूसरी लहर ने देश के लोगों के स्वास्थ्य से लेकर अर्थव्यवस्था दोनों की हालत खराब की हुई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन लगाया जा रहा है, जिससे लोगों के काम धंधे पूरी तरह से चौपट हो गए है। इस बीच रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास अचानक मीडिया के सामने आए और कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक वर्तमान कोरोना की स्थिति की निगरानी करना जारी रखेगा। इसके साथ ही जिन लोगों को अपने बैंक खातों का केवाईसी अपडेट करना है, वो थोड़ा राहत की सांस ले सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्राहकों को अपने KYC अपडेट करने के लिए 31 दिसंबर, 2021 तक का समय दिया है।

Shaktikanta Das

Recommended Video

      RBI ने बैंक ग्राहकों को दी बड़ी राहत, KYC नियमों में किया ये बदलाव । वनइंडिया हिंदी

      गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मीडिया से सामने आकर देश को बताया कि कोरोना की दूसरी लहर से अर्थव्यवस्था बडे़ स्तर पर इफेक्ट हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे जुड़ी स्थितियों पर आरबीआई नजर बनाए हुई है। विशेष रूप से नागरिकों, व्यापारिक संस्थाओं और दूसरी लहर से प्रभावित संस्थानों के लिए अपने नियंत्रण के सभी संसाधनों और उपकरणों को तैनात करेगा। इसके साथ ही आरबीआई ने केवाईसी अनुपालना को आसान बनाने के लिए कई घोषणा की। साथ ही खाताधारकों को राहत देते हुए बताया कि बैंक किसी भी खाते से लेनदेन पर केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण 31 दिसंबर तक रोक नहीं लगा सकते हैं।

      दरअसल, कोविड-19 की चल रही दूसरी लहर के कारण कई बैंक अकाउंटहोल्डर को अपने केवाईसी विवरण को अपडेट करना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में आरबीआई की ओर से यह राहत भरा कदम है। आरबीआई ने यह भी घोषणा की कि आधार कार्ड के आधार पर खोले गए ऐसे बैंक खाते, जिनमें ग्राहक और बैंक कर्मचारी आमने-सामने नहीं थे। ऐसे सीमित केवाईसी खातों को पूरी तरह से केवाईसी-अनुरूप खातों में परिवर्तित किया जा सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+