SBI बैंकिंग एंड इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव शुरू, शनिवार को हिस्सा लेंगे RBI गवर्नर
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का बैंकिंग एंड इकोनॉमिक्स कॉन्क्लेव आज से शुरू हो गया है। कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए ये कॉन्क्लेव इस बार वर्चुअल आयोजित हो रहा है। जिसमें आर्थिक जगत से जुड़ी कई हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास भी इसमें शामिल होंगे। साथ ही लोगों को संबोधित भी करेंगे। एसबीआई का ये सांतवा कॉन्क्लेव है।

आरबीआई अधिकारियों के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से देश में दो महीने से ज्यादा वक्त तक लॉकडाउन रहा। जिस वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से इस बार कॉन्क्लेव की थीम बिजनेस और अर्थव्यवस्था पर कोरोना का प्रभाव (IMPACT OF COVID-19 ON BUSINESS & ECONOMY) रखी गई है। जिसमें आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास हिस्सा लेंगे। साथ ही शनिवार को सुबह 10.30 बजे वो भाषण देंगे।
ऐसे करें रजिस्टर
आज से शुरू हुआ एसबीआई का ये कॉन्क्लेव 11 जुलाई तक चलेगा। इसमें आप भी रजिस्टर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप sbiwebcast.com/bankingandeconomicconclave पर जाएं। इसके बाद आपको वहां पर रजिस्टर का ऑप्शन मिलेगा। जिसमें नाम, कंपनी का नाम, फोन नंबर आदि भरकर आप खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। एसबीआई के मुताबिक आर्थिक मामलों के कई जानकार इस कॉन्क्लेव में हिस्सा ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications