RBI: वित्त वर्ष 2023 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7% से घटाकर 6.8%
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने वित्त वर्ष 2023 (FY23) के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7 फीसदी से घटाकर 6.8 प्रतिशत किया है। गवर्नर के अनुसार चालू वित्त वर्ष में GDP ग्रोथ 6.8% रहने का अनुमान है।

RBI GDP Growth Forecast: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पॉलिसी का अनाउंसमेंट हो गया है। बुधवार को आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांता दास ने पॉलिसी की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने रेपा रेट (Repo rate) में 0.35 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी का असर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई पर पड़ेगा। इसी के साथ आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान घटा 6.8 फीसदी कर दिया है।
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने वित्त वर्ष 2023 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमार (gdp growth) घटाकर 6.8% किया है। इससे पहले अनुमान 7 फीसदी था। गवर्नर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में GDP ग्रोथ 6.8% रहने का अनुमान है। उन्होंने ये भी कहा कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.1% रहने का अनुमान है। जबकि शक्तिकांत दास ने Q2FY24 में GDP ग्रोथ 5.9% रहने का अनुमान जताया। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सर्दियों की फसल आने पर मुद्रास्फीति में कमी आएगी।
प्लाइंट्स में जानिए GDP अनुमान पर RBI
- FY23 में GDP ग्रोथ अनुमान 7% से घटाकर 6.8% किया
- FY24 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.1% संभव
- FY24 की पहली तिमाही में CPI 5% संभव
- FY24 की दूसरी तिमाही में CPI 5.4% संभव
आरबीई गवर्नर ने क्या कहा?
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अप्रैल-अक्टूबर के दौरान भारतीय रुपए में वास्तविक रूप से 3.2% की वृद्धि हुई है, जबकि अन्य प्रमुख मुद्राओं में गिरावट आई है। एफडीआई प्रवाह अप्रैल से अक्टूबर 2022 में बढ़कर 22.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 21.3 अरब डॉलर था। FY23 के लिए CPI मुद्रास्फीति का पूर्वानुमान 6.7% पर बरकरार है। अगले 12 महीनों में मुद्रास्फीति दर 4% से ऊपर रहने की उम्मीद है। स्टैंडिग डिपोजिट फैसिलिटी(SDF रेट) को 6% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी(MSF रेट) और बैंक रेट को 6.5% तक एडजस्ट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications