आरबीआई ने करेंसी मार्केट के संशोधित समय को 3 मई तक के लिए बढ़ाया

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के चलते लागू किया गया लॉकडाउन अब 3 मई के लिए बढ़ा दिया है। इसी को देखते हुए आरबीआई ने करेंसी मार्केट के लिए समय में बदलाव किया था। अब सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि को फिर से बढ़ाए जाने के बाद आरबीआई ने करेंसी बाजार की संशोधित टाइमिंग को भी तीन मई के लिए बढ़ा दिया है। करेंसी मार्केट का 30 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेगा।

RBI extended Shortened market hours to continue till April 30 due to covid 19 lockdown

10 बजे से 2 बजे तक कॉल/ नोटिस/टर्म मनी, गवर्मेंट सिक्योरिटीज में मार्केट रेपो, गवर्मेंट सिक्योरिटीज में ट्राय पार्टी रेपो, कमर्शियल पेपर एंड सर्टिफिकेट्स ऑफ डिपॉजिट, कॉरपोरेट्स बॉन्ड्स में रेपो, गवर्मेंट सिक्योरिटीज (सेंट्रल गवर्मेंट सिक्योरिटीज, स्टेट डेवलपमेंट लोन एंड ट्रेजरी बिल्स), फॉरेन करेंसी/ भारतीय रुपया, फॉरेक्स डेरिवेटिव्स सहित ट्रेड में काम होगा। आरबीआई की ओर से कहा गया है, बाजार में एक्टिविटी कम होने के कारण मार्केट की लिक्विडिटी पर इसका असर हो रहा। इससे बाजार में उतारचढ़ाव बढ़ा है। इस जोखिम को कम करने के लिए ही मनी मार्केट की टाइमिंग कम करने का फैसला किया गया है।

आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 284.30 अंक नीचे और निफ्टी 74.05 पॉइंट नीचे खुले। इससे पहले बुधवार को बाजार बढ़त के साथ खुला था, लेकिन बंद होते-होते इसमें गिरावट आ गई। ट्रेडिंग के दौरान बाजार 800 अंक से ज्यादा ऊपर जाने में सफल रहा था। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स ने 310.21 अंक या 1.01% नीचे 30,379.81 का और निफ्टी ने 68.55 पॉइंट या 0.76% नीचे 8,925.30 का करोबार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+