9 सालों में पहली बार RBI ने की सोने की खरीदारी, अब बढ़ सकते हैं इसके दाम

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने करीब एक दशक में पहली बार सोना खरीदा है। इससे यह संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में इस धातु की मांग बढ़ सकती है। इसकी वजह यह है कि ब्याज दरों में वृद्धि से नियमित आय वाले बॉन्ड के रिटर्न में नरमी आ रही है। जानकारी के मुताबिक आरबीआई की 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार उसके पास 30 जून 2018 को 566.23 टन सोना था। 30 जून 2017 को स्वर्ण भंडार 557.77 टन था। एक वर्ष के दौरान सोने के भंडार में 8.46 टन बढ़ोत्तरी हुई।

9 सालों में पहली बार RBI ने की सोने की खरीदारी, अब बढ़ सकते हैं इसके दाम

आरबीआई ने इससे पहले नवंबर 2009 में अंराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 200 टन सोना खरीदा था। आरबीआई ने अपने स्वर्ण भंडार में से 292.30 टन को नोट जारी करने वाले विभाग की संपत्ति दिखाया है। बाकी 273.93 टन सोना बैंकिंग विभाग की संपत्ति है। बैंकिंग विभाग के सोने का कुल मूल्य 30 जून 2018 को 11.12% बढ़कर 69,674 करोड़ रुपए हो गया जबकि 30 जून 2017 को यह 62,702 करोड़ रुपए था।

Economic Times के मुताबिक अर्थशास्त्रियों का मानना है कि ब्याज दरें बढ़ने के दौर में सोने की खरीद से भारतीय मुद्रा भंडार को मजबूती मिलेगी। अमेरिकी राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल से जून के दौरान करीब 10 अरब डॉलर की सिक्योरिटीज की बिक्री की है। एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री सौगत भट्टाचार्य ने कहा, "हो सकता है कि आरबीआई ने एसेट्स की विविधता के लिए भी सोने की खरीदारी की होगी। साथ ही वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ रही है। बाजारों में अस्थिरता है। ब्याज दरों में लगातार वृद्धि हो रही है।" बढ़ती यील्ड के चलते आईबीआई का बॉन्ड पोर्टफोलियो गड़बड़ा सकता है। आईएमएफ को सौंपी गई जानकारी के अनुसार, रिजर्व बैंक के पास 405 अरब डॉलर मूल्य का रिजर्व है, जिसमें से 245 अरब डॉलर का रिजर्व बॉन्ड के रूप में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+