RBI ने लॉन्च किया ऐप, ऐसे पता चलेगा नोट असली है या नकली

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 9 नवंबर से नोटबंदी कर दी थी, जिसके बाद 500 और 1000 रुपए के सभी पुराने नोट बंद कर दिए गए थे। उसके बाद सरकार ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। इसके बाद कई नकली नोट भी सामने आए, जिनसे निपटने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से एक खास ऐप भी लॉन्च किया गया, जिससे असली और नकली नोट की पहचान हो सके।

ये है वो ऐप

ये है वो ऐप

इस ऐप का नाम है आईएनआर फेक नोट चेक गाइड (INR Fake Note Check Guide). इस ऐप का इस्तेमाल करके आप किसी भी नोट के असली या नकली होने की पहचान कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर या फिर आईओएस स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐसे करें चेक

ऐसे करें चेक

यह ऐप सिर्फ 500 और 2000 रुपए के नोटों की असली या नकली की पहचान कर सकता है। यह ऐप अपने आप ही आपके नोट को चेक करके यह नहीं बताता कि वह असली है या नकली। इसके लिए आपको भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से दिए गए सिक्योरिटी फीचर्स अपने नोट में चेक करने होंगे, जिसके बाद आपको पता चलेगा कि वह नोट असली है या नकली।

राज्यसभा में जेटली ने किया जिक्र

राज्यसभा में जेटली ने किया जिक्र

राज्यसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस ऐप का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक ऐप भी लॉन्च किया है, जिससे 500 और 2000 रुपए के नोट के फीचर्स देख पाएंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड्स का डेटा बताते हुए कहा कि 14 जुलाई तक 29 राज्यों से 1,57,797 नकली नोट बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 11.23 करोड़ रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+