रिजर्व बैंक 17 अप्रैल को जारी करेगा 25000 करोड़ रुपये की चौथी TLTRO किश्त

नई दिल्ली। कोरोना संकट ने भारत समेत पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है। भारत की केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बुधवार को बुधवार को कहा कि बाजार में तरलता सुनिश्चित करने के लिए बैंक 17 अप्रैल को बाजार में टीएलटीआरओ के तहत 25,000 करोड़ रुपये की नगदी डालेगा। यह नकदी टार्गेटेड लांग टर्म रेपो ऑपरेशन (टीएलटीआरओ) के चौथे चरण के जरिए डाली जाएगी।

RBI announced the fourth targeted long term repo operation (TLTRO) on April 17 for Rs 25,000 crore

आरबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, केंद्रीय बैंक ने 27 मार्च को टीएलटीआरओ की घोषणा की थी और अब तक 75,000 करोड़ रुपये की तीन किश्तें बैंक की ओर से सिस्टम में डाली जा चुकी हैं। 25 हजार करोड़ की तीसरी किश्त बैंक सात अप्रैल को सिस्टम में डाल चुका है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि, टीएलटीआरओ की इस किश्त के तहत मिलने वाली धनराशि को संचालन की तारीख से 30 कार्य दिवसों के भीतर भेजना होगा।

बता दें कि, रिजर्व बैंकने सोमवार को बैंको को आगाह था कि वे दीर्घकालीन रेपो अभियान (टीएलटीआरओ) के तहत जुटाये गये फंड का 50 प्रतिशत एक महीने के भीतर कंपनियों के बॉन्ड में निवेश करने में विफल रहते हैं तो उन्हें दंड स्वरूप 2 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देना होगा। शीर्ष बैंक ने 27 मार्च को टीएलटीआरओ की घोषणा की थी। इसका मकसद कॉरपोरट बॉन्ड बाजार में पर्याप्त नकदी सुनिश्चित करना है। केंद्रीय बैंक बैंकिंग प्रणाली को दीर्घकालिक नकदी उपलब्ध कराने के लिए तब से अबतक तीन बार एलटीआरओ के तहत बॉन्ड खरीद के लिए नीलामी का आयोजन कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+