RBI 2000 Note Update: क्या आपके पास बचे हैं ₹2000 के नोट? सावधान! RBI का नया फरमान न पड़ जाए भारी
RBI 2000 Note Update: अगर आपके पास अभी भी ₹2000 के पुराने नोट रखे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हाल ही में RBI (भारतीय रिजर्व बैंक) ने बताया है कि चलन से हटाए गए ₹2000 के नोटों में से अब भी ₹6,266 करोड़ के नोट बाजार में हैं। यानी लाखों लोग अभी भी इन्हें घरों में संभाल कर बैठे हैं - लेकिन अब समय आ गया है इन्हें जमा कराने का।
आरबीआई ने 19 मई 2023 को इन नोटों को चलन से हटाने की घोषणा की थी। उस वक्त कुल ₹3.56 लाख करोड़ के नोट सर्कुलेशन में थे। 7 अक्टूबर 2023 तक बैंक शाखाओं में जमा कराने की सुविधा थी। अब भी आप ये नोट RBI के 19 निर्गम कार्यालयों में जमा करा सकते हैं - या भारतीय डाक के जरिए भी भेज सकते हैं। 30 अप्रैल 2025 तक, इनमें से 98.24% नोट वापस आ चुके हैं। अब भी ₹6,266 करोड़ के ₹2000 नोट जनता के पास हैं।

नोट जमा नहीं कराया तो क्या होगा?
अगर आपने अब तक ₹2000 का नोट जमा नहीं कराया है तो, आप बाजार में इसका उपयोग नहीं कर पा रहे होंगे, क्योंकि लगभग सभी जगह इसे लेना बंद हो चुका है। अगर आपने बहुत देर कर दी, तो कभी भी RBI इन नोटों को पूरी तरह अमान्य (invalid) कर सकता है। इसलिए बचे हुए नोट को तुरंत RBI में जमा करवा दें या डाक से भेज दें ताकि आपके पैसे सुरक्षित रहें।
अब तक कितना पैसा लौटा?
19 मई 2023 को कुल ₹3.56 लाख करोड़ के ₹2000 नोट सर्कुलेशन में थे। अब तक 98.24% नोट वापस आ चुके हैं। लेकिन अभी भी ₹6,266 करोड़ के नोट लोगों के पास पड़े हैं।
अब क्या करें जिनके पास ₹2000 का नोट है?
₹2000 के नोट अब भी जमा किए जा सकते हैं, लेकिन सिर्फ RBI के 19 कार्यालयों में। आप डाक के ज़रिए भी नोट भेज सकते हैं, और वो आपके बैंक अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे। यह सुविधा नौ अक्टूबर 2023 से चालू है और अभी भी जारी है।
क्यों हटाया गया ₹2000 का नोट?
RBI के मुताबिक, इसका इस्तेमाल लेनदेन में कम हो रहा था। ज्यादा इस्तेमाल बड़ी रकम छिपाने या स्टोर करने में हो रहा था। इसीलिए RBI ने इसे धीरे-धीरे बंद करने का फैसला लिया।
क्या ₹2000 का नोट अवैध है?
नहीं! ₹2000 का नोट अब भी वैध है। आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह बाजार से गायब हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications