Good News: रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिनों का बोनस
नई दिल्ली। केंद्र सरकार रेलवे कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। दशहरा से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे रही है। केंद्र सरकार रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों को बोनस देने जा रही है।

इस बोनस का फायदा रेलवे के 12 लाख कर्मचारियों को होगा। सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस देने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
सरकार के फैसले के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल रेलवे कर्मचारियों की उत्पादकता आधारित बोनस 75 दिनों की बनती थी, लेकिन चूंकि पिछले साल उन्हें 78 दिनों का बोनस दिया गया था, इसलिए कैबिनेट ने फैसला किया कि इस साल भी उन्हें 78 दिनों का ही बोनस दिया जाए। रेलवे कर्मचारियों को दशहरा से पहले इस बोनस का भुगतान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications