Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नोकिया फिर लेकर आया सबसे लोकप्रिय मॉडल 3310, जानिए इसमें नया क्या है?

बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में नोकिया ने हैंडसेट 3310 को नए डिजाइन और स्टाइल में उतारा है।

नई दिल्ली। अगर आप नोकिया फोन के प्रशंसक हैं और उनके नए फोन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म हो गया है। नोकिया एक बार फिर से मैदान में वापस लौटा है वो भी अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल नोकिया 3310 के साथ। नोकिया ने अपने इस हैंडसेट को बेहद नए अंदाज में लॉन्च किया है।

nokia 3310

नोकिया ने तीन एंड्रायड फोन भी लॉन्च किए

बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में नोकिया ने हैंडसेट 3310 को नए डिजाइन और स्टाइल में उतारा है। सबसे खास बात ये है कि नोकिया 3310 के नए वर्जन में भी स्नेक वाला गेम दिया गया। हालांकि इसमें भी थोड़ा बदलाव किया गया है लेकिन नोकिया फोन के चाहने वालों को स्नेक वाला गेम पसंद था ऐसे में कंपनी इसे फिर से नए फोन में शामिल किया। नोकिया 3310 मॉडल का इंतजार लोगों को काफी समय से था। नया नोकिया 3310 पुराने मॉडल से काफी पतला और चमकीले रंगों में है।

माना जा रहा है कि इस फोन में ब्लूटूथ और एप स्टोर होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि फोन आम जनता के लिए कब से लोगों के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत क्या होगी? एचएमडी के सीईओ आर्टो न्यूमेला ने दावा किया कि नए नोकिया 3310 में बैटरी लाइफ अच्छी होगी। इसमें करीब 22 घंटे तक का टॉक टाइम होगा। स्टैंड बाई मोड में इस फोन की बैटरी लाइफ करीब एक महीने की होगी। यानी एक बार चार्ज करने पर ये फोन एक महीने तक चल सकेगा। इसके साथ-साथ नोकिया ने तीन एंड्रायड फोन भी लॉन्च किए हैं। नोकिया के इन तीनों फोन के नाम नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+