Provident Fund: KYC के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे PF अकाउंट में करें सुधार, इन स्टेप्स को करें फॉलो
Provident Fund KYC: पीएफ अकाउंट धारकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब ईपीएफ सदस्य घर बैठे केवाईसी करा सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ईपीएफ सदस्यों को ऑनलाइन केवाईसी करने के लिए अपने सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर एक नई सुविधा शुरू की है।
इससे कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) सदस्यों को ईपीएफ खाते में अपने विवरण को सही करने के साथ-साथ अपनी केवाईसी प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करने में मदद मिलेगी। ईपीएफ सदस्य को मूल वेतन वैधानिक सीमा (वर्तमान में 15 हजार रुपये) से अधिक होने पर ईपीएफ खाते में उच्च योगदान देने के लिए ईपीएफ योजना के पैरा 26 (6) के तहत प्रति महीने अनिवार्य रूप से जमा करना होता है।

जो नई सुविधा दी गई है, उसे संयुक्त घोषणा भी कहा जाता है। बताया गया है कि केवाईसी को ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन अपडेट करना है। क्योंकि ईपीएफओ पोर्टल पर अपने पर्सनल डिटेल की जांच कर सकते हैं। साथ ही डिटेल को बदल या अपडेट कर सकते हैं। इस नई सुविधा से ईपीएफ खाताधारकों को घर बैठे ऐसी गलतियों को सुधारने में मदद मिलेगी।
स्टेप-1: ईपीएफ सदस्य ई-सेवा पोर्टल पर जाएं और अपना यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। ओटीपी और कैप्चा दोबारा दर्ज करें।
स्टेप-2: लॉग इन करने के बाद मैनेज ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद संयुक्त घोषणा को चुनें। एक नया वेब पेज खुलेगा। ईपीएफ खाता संख्या को चुनें।
स्टेप-3: करेक्शन होने के बाद आधार का उपयोग करने के लिए सहमति प्रदान करने के लिए चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें। फिर आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-4: अब ईपीएफ सदस्य को ईपीएफ खाते में किए गए बदलावों के आधार पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें- EPFO Byju की 'लापरवाही' पर सख्ती करेगा! पीएफ भुगतान में देरी पर कार्रवाई की खबरें












Click it and Unblock the Notifications