PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, अगले महीने मोदी सरकार देने जा रही है बड़ा तोहफा
नई दिल्ली। PF खाताधारकों को अगले महीने बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले सैलरीड क्लास कर्मचारियों को खुश करने की पूरी तैयारी कर ली है। अगले महीने सरकार पीएफ खाताधारकों को ब्याज बढ़ोतरी का तोहफा देकर खुश कर सकती है। जी बिजनेस की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार EPF पर मिलने वाले ब्याज दर में बढ़ोतरी की तैयारी कर चुकी है। माना जा रहा है कि फरवरी में सरकार पीएफ की ब्याज दर में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फरवरी के आखिर तक पीएफ का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया जा सकता है। जिसका लाभ इपीएफओ के 19 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर को होगा।

PF की ब्याज दर में बढ़ोतरी
EPFO अगले महीने पीएफ की ब्याज दर में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। मौजूदा वक्त में EPF पर 8.55 फीसदी की दर से ब्याज दर मिलती है। अगले महीने इस ब्याज दर में बढ़ोतरी का तोहफा दिया जा सकता है। EPFO की समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की गई थी। उम्मीद की जा रही है कि ब्याज दर में बढ़ोतरी को लेकर लगभग सब तय कर लिया गया है। ब्याज दर में बढ़ोतरी का लाभ करोड़ों पीएफ खाताधारकों को मिलेगा।

क्यों होगी ब्याज दर में बढ़ोतरी
जानकारों के मुताबिक थोक महंगाई दर और खुदरा महंगाई दर गिरावट आने से पीएफ की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है। महंगाई दर घटने की वजह से सैलरीड कर्मचारियों को EPF पर मिलने वाला ब्याज दर बढ़ने की पूरी संभावना है।

पीएफ का अधिकतम ब्याज दर
मौजूदा वक्त में पीएफ पर 8.55 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। आपको बता दें कि 1990 से 2001 के बीच इपीएफओ की ब्याज दर सबसे अधिक थी। इस दौरान ईपीएफ पर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता था। जिसके बाद 2016-17 में 8.65 फीसदी ब्याज रहा। गौरतलब ब्याज दर बढ़ने से ओर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का 12% पीएफ फंड के लिए देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications