पीपीएफ खाते से होते हैं ये 10 फायदे, नहीं लगता कोई टैक्स
नई दिल्ली। जब कभी बात आती है टैक्स की तो लोग कुछ ऐसा विकल्प चाहते हैं, जिससे टैक्स भी न देना पड़े और फायदा भी हो जाए। कुछ ऐसे ही लोगों के लिए होता है पीपीएफ खाता। पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाते में पैसे जमा करने का फायदा यह होता है कि इस पर आपको मोटा ब्याज तो मिलता ही है, साथ ही आपको कोई उस पर कोई टैक्स भी नहीं होता है। आइए जानते हैं इसके 10 बड़े फायदे।

टैक्स में मिलती है छूट
1- जितने पैसे आप पीपीएफ अकाउंट में जमा करते हैं, उस पर आपको 80 सी के तहत आयकर में छूट मिलती है।
2- पीपीएफ अकाउंट पर कमाए ब्याज पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता है।
3- इस खाते में जमा राशि पर 7.8 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
4- इस खाते में जमा रकम पर मेच्योरिटी पर भी कोई टैक्स नहीं लगता है।

बच्चों का भी खुल सकता है खाता
5- हर व्यक्ति एक पीपीएफ अकाउंट खोल सकता है। नाबालिग बच्चे के लिए भी यह अकाउंट खोला जा सकता है।
6- अगर आपका पीपीएफ खाता 5 साल से अधिक का हो चुका है तो आप 15 साल से पहले ही अपना खाता बंद करके पूरी रकम निकाल सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी लागू हो सकती हैं।
7- किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में या फिर अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए आप 5 साल पुराने पीपीएफ अकाउंट को बंद करके पूरी रकम निकाल सकते हैं।

पहले बंद करने पर लगेगी पेनाल्टी
8- 15 साल से पहले पीपीएफ अकाउंट बंद करने पर आपको 1 फीसदी ब्याज पेनाल्टी के तौर पर देना पड़ता है।
9- पीपीएफ में कम से कम 500 रुपए सालाना जमा करना जरूरी है और अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपए तक हो सकती है।
10- अगर आपका पहले से ही खाता है और आपने इस खाते में चालू वित्तीय वर्ष में न्यूनतम पैसे जमा नहीं किए हैं तो आपको प्रति साल के हिसाब से 50 रुपए जुर्माना देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications