30 अप्रैल को बंद होने जा रही है PNB बैंक की ये खास सर्विस, जल्द निकाल लें अपना पैसा

30 अप्रैल बंद होने जा रही PNB बैंक की ये खास सर्विस, जल्द निकाल लें अपना पैसा

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक(Punjab National Bank) में है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। PNB अपनी खास सर्विस को 30 अप्रैल से बंद करने जा रहा है। बैंक ने ग्राहकों को ईमेल, वेबसाइट और एसएमएस के साथ- साथ सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दे रहा है। पीएनबी ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि 30 अप्रैल से PNB Kitty की सर्विस बंद हो जाएगी। इस सर्विस के बंद होने का असर लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा।

 पीएनबी की ये सर्विस 30 अप्रैल से होगी बंद

पीएनबी की ये सर्विस 30 अप्रैल से होगी बंद

पंजाब नेशनल बैंक की वॉलेट सर्विस 30 अप्रैल से बंद होने जा रही है। पीएनबी अपनी वॉलेट सर्विस PNB Kitty को पूरी तरह बंद कर रहा है। साल 2016 में बैंक ने इसे लॉन्च किया था, लेकिन अब इस बंद करने का फैसला लिया गया है। पीएनबी किटी एक डिजिटल वॉलेट है, जिसके जरिए ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन किया जाता है। आप पीएनबी किटी की मदद से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेटबैंकिंग की जगह इस वॉलेट से पेमेंट कर सकते हैं।

 निकाल लें अपना पूरा पैसा

निकाल लें अपना पूरा पैसा

PNB ने PNB Kitty यूजर्स को इसे बंद करने की जानकारी दे दी है। साथ ही कहा है कि वह अपने वॉलेट में पड़े पैसे 30 अप्रैल तक या तो खर्च कर लें या फिर उसे बैंक में ट्रांसफर कर लें। बैंक ने साफ कर लिया है कि पीएनबी किटी के जरिए कोई भी ट्रांजेक्‍शन सिर्फ 30 अप्रैल तक ही हो सकता है, हालांकि, वॉलेट को तभी बंद किया जा सकता है जब इसका बैलेंस जीरो हो जाएगा।

 क्या है PNB Kitty सर्विस

क्या है PNB Kitty सर्विस

साल 2016 में पीएनबी बैंक ने PNB Kitty सर्विस की शुरुआत की। आप इसे बाकी मोबाइल वॉलेट की तरह ही इस्तेमा ल कर सकते हैं। इसके जरिए आप बैंक अकाउंट में IMPS के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं मोबाइल नंबर के जरिए वॉलेट टू वॉलेट ट्रांसफर की सुविधा है। आप इसकी मदद से मोबाइल/डीटीएच टीवी रिचार्ज के साथ-साथ यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+