PM मोदी ने IBM के सीईओ से की बात , कहा- भारत में निवेश करने का सही मौका
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्ण से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बात की। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर पड़े असर को लेकर चर्चा की। इस बाचतीच के दौरान पीएम मोदी ने भारत के साथ आईबीएम के मजबूत जुड़ाव के बारे में चर्चा की और उन्हें आईबीएम का वैश्विक प्रमुख बनने के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आईबीएम कंपनी में देश के 20 शहरों में 1 लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आईबीएम और भारत का जुड़ाव अहम है। इस मीटिंग के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी साझा की गई और कहा गया कि वीडियो मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री और अरविंद कृष्णा के बीच कोरोना संकट का भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़े असर को लेकर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि कंपनियों ने कोरोना संक्रमण के दौरान वर्क फ्रॉम होम को बड़े स्तर पर अपनाया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इसके लिए बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी और विनियामक वातावरण प्रदान करने की दिशा में लगातार जुटी है। इस दौरान आईबीएम के सीईओ ने कहा कि कंपनी ने 75 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए तैयार किया है।
वहीं पीएम मोदी ने कोरोना संकट के दौरान देश के 200 सीबीएसई स्कूलों में आईए करिकुलम लॉन्च करने में IBM की भूमिका की सराहना की है।इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत में निवेश करने का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि देश तकनीकी क्षेत्र में हो रहे निवेशों का सरकार स्वाहत कर रही है और उन्हें समर्थन दे रही है। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की ओर देख रहा है, लेकिन भारत में एफडीआई का प्रवाह बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications