भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान ही भारत यह उपलब्धि हासिल कर लेगा। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी एक्सपो को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यह बात कही।
पीएम मोदी ने कहा कि यह तय है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में ही बन जाएगा। सरकार के प्रयासों के चलते पिछले 10 साल में भारत में तकरीबन 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। आज भारत काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2027 में भारत को विकसित देश की श्रेणी में खड़ा करने के लक्ष्य को हासिल करेगा।

इस लक्ष्य को हासिल करने में मोबिलिटी सेक्टर इसमे एक बड़ी भूमिका निभाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि यही सही समय है। यह मंत्र मोबिलिटी सेक्टर में सटीक बैठता है। भारत आज चांद पर है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोबिलिटी सेक्टर की यह स्वर्णकाल की शुरुआत है। आज भारत की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।
पीएम ने कहा कि भारत ने मध्यम वर्गीय परिवार का उत्थान का दौर देखा है, आखिर किस उम्मीदों और आशाओं के साथ यह वर्ग तेजी से आगे बढ़ा है। इस वर्ग की आय में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ये फैक्टर मोबिलिटी सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। 2014 से पहले देश में 12 करोड़ कारें बिकी थीं। लेकिन 2014 के बाद 21 करोड़ कारें बिकी हैं।
वर्ष 2014 से पहले हर वर्ष देश में सिर्फ 2000 इलेक्ट्रिक कारें बिकती थीं, लेकिन अब हर साल तकरीबन 12 लाख इलेक्ट्रिक कारें बिकती हैं। भारत में कार की बिक्री में तकरीबन 60 फीसदी का इजाफा हुआ है। दो पहिया गाड़ियों की बिक्री भी 70 फीसदी बढ़ी है।
पीएम ने कहा कि मोबिलिटी सेक्टर में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिले हैं। आज भारत नई नीतिों पर निर्फ है, यह देश की भविष्य की महत्वाकांक्षों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। इस विजन की झलक अंतरिम बजट में भी देखने को मिली है।












Click it and Unblock the Notifications