PM मोदी के ऐलान के बाद इन लोगों को दिवाली तक मुफ्त मिलेगा अनाज, जानें गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में
PM मोदी के ऐलान के बाद इन लोगों को दिवाली तक मुफ्त मिलेगा अनाज, जानें क्या है गरीब कल्याण अन्न योजना के बारे में सबकुछ
नई दिल्ली, जून 6 । कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने जहां वैक्सीनेशन को केंद्र के अधिकार क्षेत्र में वापस ले लिया तो वहीं देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज का तोहफा दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की गरब जनता को दिवाली 2021 तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। जानिए क्या प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना....
Recommended Video

क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लोगों को दिवाली तक मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब साल 2021 के नंवबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार राशन कार्ड धारकों 5 किलो मुफ्त अनाज देगी। इसका लाभ 80 करोड़ जनता को मिलेगा।

मिलेगा 5 किलो मुफ्त राशन
इस योजना के तहत राशन धारकों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज मिलेगा। इस स्कीम में जो अतिरिक्त मुफ्त 5 किलो अनाज घोषित हुआ है, वो राशनकार्ड पर हर महीने वाले अनाज के अतिरिक्त है। इस अन्न योजना के तहत मई और जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने में परिवार के हर सदस्य को 5 किलो मुफ्त राशन मिलेगा।

किन लोगों को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिनके पास राशन कार्ड हैं। देश में राशनकार्ड धारकों की संख्या 80 करोड़ से अधिक है। यानी अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप इस मुफ्त राशन योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications