PM Kisan Samman Nidhi Scheme: बजट में किसानों के लिए बड़ा बदलाव! जानें कैसे मिलेगा फायदा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को भारत का अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी। उम्मीद है कि केंद्र प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित उनकी कल्याण योजना में कुछ बदलाव करेगा।

हालांकि, अंतरिम बजट में कोई बड़ी घोषणा की उम्मीद नहीं है। लेकिन, द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इस साल पीएम किसान योजना का भुगतान 50 प्रतिशत बढ़ाकर 6000 से 9000 रुपए प्रति वर्ष कर सकती है। क्या कहते हैं अर्थशास्त्री?

PM Kisan Samman Nidhi Scheme

ईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थशास्त्रियों का मानना है कि किसानों के लिए पीएम किसान योजना में भुगतान में वृद्धि केंद्रीय बजट 2024 के दौरान अपेक्षित तीन प्रमुख सामाजिक क्षेत्र की घोषणाओं में से एक है। इसके अलावा, अर्थशास्त्रियों ने एक सर्वे के दौरान यह भी कहा कि केंद्र की पीएम आवास योजना, बजट 2024 में सरकार के प्रमुख फोकस में से एक होगी।

ईटी ने कई विश्लेषकों से बातचीत की है। जिन्होंने अनुमान लगाया है कि राशि 8,000 रुपये से 10,000 रुपये के बीच होगी, जबकि कुछ ने अनुमान लगाया है कि पीएम-किसान के लिए वित्तीय सहायता 9,000 रुपये प्रति वर्ष हो सकती है।

पिछले साल के बजट के अनुसार, पीएम किसान योजना का खर्च 60,000 रुपए करोड़ था। इस वर्ष इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कल्याणकारी योजनाओं के अलावा, केंद्र से पूंजीगत व्यय पर जोर जारी रखने की उम्मीद है, क्योंकि निजी क्षेत्र का निवेश अभी भी सभी क्षेत्रों में नहीं बढ़ रहा है।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ?
साल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य कुछ अपवादों के अधीन, खेती योग्य भूमि वाले देश भर के सभी भूमि धारक किसान परिवारों को आय सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत, प्रति वर्ष 6000 रुपये की राशि 2000 रुपये की तीन मासिक किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जारी की जाती है।

कैसे मिलता है इस योजना का लाभ?
इस योजना के तहत किसान के बैंक खाते में तीन किस्तों में रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की जाती है। आपको बता दें कि अब भी हर साल सरकार खाते में 6000 हजार रुपए भेजती है।

कौन नहीं उठा सकता लाभ?
यह योजना खासकर किसानों के लिए ही लाई गई है। इसका लाभ सिर्फ किसान ही उठा सकते हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+