खुशखबरी: PF अकाउंट है तो अब खरीद सकेंगे सस्ते घर, जानें कैसे?
नई दिल्ली। ये खबर हर नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन तमाम लोगों के लिए बड़ी राहत कि बात है जो अपना घर खरीदना का सपना रखते हैं। पीएफ अकाउंट होल्डर्स को सरकार ने सौगात देते हुए उनके घर खरीदना का रास्ता आसान कर दिया है। दरअसल अब आप अपना पीएफ गिरवी रखकर अपना मकान खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, मोबाइल ऐप से निकाले PF का पैसा

PF अकाउंट वालों के लिए सस्ते घर
आपको बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि आयोग ने आज इस फैसले पर मुहर लगा दी। इस योजना के मुताबिक पीएफ अंशधारक अपना पीएफ गिरवी रखकर सस्ते मकान खरीद सकता है। इस रकम को उसे किस्तों में चुकाने की सुविधा मिलेगी। ये योजना अगले साल से लागू होगी। ईपीएफओ केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वीपी जॉय के मुताबिक आयोग ईपीएफओ के अंशधारकों के लिए आवासीय योजना लाने के लिए लंबे वक्त से प्रयास कर रहा है।
अब ऑनलाइन निकाल सकेंगे PF का पैसा
अब ऑनलाइन निकाल सकेंगे PF
आयोग ने इस की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। उम्मीद है कि अगले साल से इसे शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत अंशधारक अपने पीएफ को गिरवी रखकर मकान खरीद सकेंगे और अपने ईपीएफ खाते से आवास रिण की ईएमआई का भुगतान कर सकेंगे। अब सोशल मीडिया पर दस्तक देगा ईपीएफओ, जल्द होगी बहाली
कैसे मिलेगा घर?
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पीएफ धारकों को बेहतर सुविधा देने के लिए आयोग पीएफ निकासी की ऑनलाइन सेवा शुरू करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक वो सेवा शुरू हो जाएगी। जॉय के मुताबिक इस योजना के तहत पीएफ अकाउंट होल्डर्स को ईपीएफओ घर बनाकर नहीं देगी बल्कि उन्हें सस्ता घर दिलाने में मदद करेगी। इसके लिए आयोग बैंकों और आवास एजेंसियों से करार करेगा। जिसके बाद अंशधारक अपना पीएफ का पैसा गिरवी रखकर सस्ते मकान खरीद पाएंगे।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications