बीएसएनल, वोडाफोन और आइडिया के लिए 7 धांसू प्लान, जानिए क्या है खास
जहां एक ओर रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने 8 धांसू प्लान निकाले हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल, वोडाफोन और आइडिया ने कुल मिलाकर 7 ऐसे प्लान जारी किए हैं, जो आपके फायदे के हैं।
नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने 8 धांसू प्लान निकाले हुए हैं, वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल, वोडाफोन और आइडिया ने कुल मिलाकर 7 ऐसे प्लान जारी किए हैं, जो आपके फायदे के हैं।
अगर आप भी बीएसएनएल, वोडाफोन या आइडिया के ग्राहक हैं तो आप भी इन 7 प्लान में से किसी को चुनकर लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इन सातों प्लान के बारे में एक-एक करके।

1- BSNL लाया डबल डाटा प्लान
बीएसएनएल ने दशहरा के मौके पर प्रीपेड ग्राहकों को स्पेशल टैरिफ वाउचर यानी एसटीवी की पेशकश की थी, जिसके तहत ग्राहकों को दोगुना डेटा दिया जा रहा है। इनकी वैलिडिटी पूरे वर्ष यानी 365 दिन की है। इसमें 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक डबल डाटा मिलेगा।
यह है ऑफर
1,498 रुपए में 9 GB के बजाए 18 GB डेटा
2,799 रुपए में 18 GB के बजाए 36 GB डेटा
3,998 रुपए में 30 GB के बजाए 60 GB डेटा
4,498 रुपए में 40 GB के बजाए 80 GB डेटा

2- अनलिमिटेड बीबी 249 प्लान
बीएसएनएल ने बी बी 249 नाम का एक प्रमोशनल ऑफर शुरू किया है। इसके तहत आपको 300 जीबी डेटा मुहैया कराया जा रहा है। यह प्लान सिर्फ 6 महीनों के लिए है। 6 महीने के बाद ग्राहक को बीएसएनएल के रेग्युलर प्लान में से किसी एक प्लान को चुनना होगा।
कंपनी अपने इस प्लान के तहत 1 जीबी तक 2एमबीपीएस की स्पीड देगी और उसके बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। यह प्लान 9 सितंबर 2016 से चल रहा है, जिसे आप अभी भी ले सकते हैं।

3- 1199 रुपए में सबकुछ फ्री
बीएसएनएल ने 1199 रुपए का एक प्लान जारी किया है, जिसके तहत वह अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। बीएसएनएल की इस स्कीम को 'बीबीजी कॉम्बो यूएलडी 1199' नाम दिया गया है।
बीएसएनएल के ऑफर के तहत महज 1199 रुपए में 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट दिया जा रहा है। इसके तहत दिए जाने वाले डेटा की स्पीड 2 एमबीपीएस है। साथ ही, पूरे देश में मुफ्त कॉलिंग भी मिलेगी। बीएसएनएल का ये ऑफर सिर्फ लैंडलाइन के लिए है।

4- आइडिया का 1 रुपए में अनलिमिटेड 4जी
आइडिया के ऑफर के तहत महज एक रुपए में आपको अनलिमिटेड 4जी डेटा मिलेगा। यानी खर्च सिर्फ एक रुपए और एक्सपीरिएंस मिलेगा 4जी डेटा का। हालांकि, यह ऑफर महज एक घंटे के लिए वैध होगा। यानी, उस एक घंटे के अंदर आप जितना चाहें उतना 4जी डेटा का इस्तेमाल कर लें।
अगर इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 411 पर फोन करना होगा और फिर वहां बताए गए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना होगा।
411 पर फोन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका फोन 4जी हो और आपकी सिम 4जी को सपोर्ट करती हो। साथ ही, अपने अकाउंट में 1 रुपए का बैलेंस जरूर रखें। ऑफर एक्टिवेट होते ही आपके खाते से एक रुपए कट जाएंगे।

5- वोडाफोन प्ले ऐप दिसंबर तक फ्री
वोडाफोन ने अपना प्ले ऐप दिसंबर तक के लिए फ्री कर दिया है। इस ऐप के जरिए आप फ्री में मूवी, वीडियो और गाने देख और सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्लेस्टोर या एप्पल ऐप स्टोर में जाकर वोडाफोन प्ले डाउनलोड करना होगा।
इसे डाउनलोड करने के बाद आप 180 लाइव टीवी चैनलों के साथ-साथ 14 हजार से अधिक फिल्में, म्यूजिक वीडियो, टीवी शो देख सकेंगे। ये सब आपके लिए बिल्कुल फ्री होगा।
सभी ग्राहकों के लिए वोडाफोन प्ले ऐप 31 दिसबंर 2016 तक बिल्कुल फ्री होगा। इस ऐप के जरिए उनके ग्राहक फ्री में अनलिमिटेड वीडियो, मूवी और गाने का मजा उठा सकेंगे।

6- वोडाफोन का 25 रुपए में 1 जीबी 4जी डेटा प्लान
इस ऑफर के तहत अगर कोई ग्राहक नया स्मार्टफोन खरीदता है तो उसे 1 जीबी के इंटरनेट प्लान से अपना नंबर रिचार्ज करने पर 9 जीबी का अतिरिक्त 4जी डेटा दिया जाएगा।
इसके अलावा, यह ऑफर 4जी के उन सभी स्मार्टफोन के साथ भी लागू होगा, जिसे वोडाफोन नेटवर्क के साथ पिछले 6 महीने में इस्तेमाल नहीं किया गया होगा।
यह ऑफर सिर्फ उन सर्कल के लिए है, जहां पर पहले से ही वोडाफोन 3जी या 4जी सेवा मुहैया करा रहा है। यह ऑफर वोडाफोन के प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही ग्राहकों के लिए 31 दिसंबर 2016 तक उपलब्ध है।

7- वोडाफोन फ्लेक्स का प्लान
वोडाफोन ने वोडाफोन फ्लैक्स नाम का एक प्लान निकाला है, जिसके तहत चार तरह के फ्लैक्स प्लान ऑफर किए हैं। वोडाफोन फ्लैक्स के तहत आपको बात करने के लिए मिनट या डेटा नहीं मिलेगा, बल्कि फ्लैक्स मिलेंगे।
इसके तहत अगर आप एक मिनट लोकल या एसटीडी या रोमिंग में किसी से बात करते हैं तो इसके लिए 2 फ्लैक्स आपके अकाउंट से कटेंगे। इसी तरह आप जितनी देर बात करेंगे उसी हिसाब से आपको अकाउंट से फ्लैक्स कम होते जाएंगे।
वहीं दूसरी ओर, अगर आप किसी को एक एसएमएस भेजते हैं या फिर 1 एमबी इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं या फिर रोमिंग के दौरान एक मिनट की कॉल सुनते हैं तो आपके अकाउंट से एक फ्लैक्स कम हो जाएगा। इस तरह से फ्लैक्स एक तरह के प्वाइंट जैसा माना जा सकता है।
वोडाफोन फ्लैक्स के तहत चार प्लान ऑफर किए गए हैं। इसमें 118 रुपए के प्लान में 325 फ्लैक्स, 204 रुपए के प्लान में 700 फ्लैक्स, 304 रुपए के फ्लैक्स में 1200 फ्लैक्स और 395 रुपए के प्लान में 1750 फ्लैक्स दिए जा रहे हैं।
इन सभी फ्लैक्स की वैधता 28 दिनों की होगी। फ्लैक्स प्लान के फायदों का लुत्फ उठाने के लिए किसी वोडाफोन स्टोर या किसी ऐसी दुकान से रिचार्ज कराएं जो वोडाफोन के रिचार्ज करता हो।
इसके अलावा, वोडाफोन की वेबसाइट पर जाकर या फिर माय वोडाफोन के ऐप का इस्तेमाल करते हुए भी वोडाफोन फ्लैक्स के चारों रिचार्ज में से अपने लिए सही प्लान चुन सकते हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications