ल्यूपिन के शेयरो में आई 18% की गिरावट, 52 हफ्तों में सबसे खराब प्रदर्शन
नई दिल्ली। फार्मा कंपनी ल्यूपिन के शेयरो में बुधवार को 18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ ल्यूपिन के शेयरों की कीमत भी 52 हफ्तों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। ल्यूपिन के शेयरों में यह गिरावट यूएसएफडीए (USFDA) से मिले चेतावनी के बाद देखने को मिली। बुधवार को मार्केट बंद होने के समय ल्यूपिन के एक शेयर का भाव 860 रुपये था।

दरअसल ल्यूपिन की गोवा और इंदौर के पीथनपुर में यूनिट है। इन दोनों यूनिट को हाल ही में यूएसएफडीए नेचेतावनी जारी की थी। यूएसएफडीए ने दोनों यूनिटों की फॉर्म 483 में कुछ आपत्तियां जताई थी। ल्यूपिन इस मामले को जल्द ही सुलझाने का दावा कर रही है। लेकिन इस बीच बुधवार को कंपनी के शेयरों पर इस विवाद को असर देखने को मिला।
बुधवार को जब बाजार खुला तो ल्यूपिन के शेयर 1037 रुपये के भाव के थे लेकिन जल्द ही इस गिरावट में देखने को मिली। एक समय तो इसके शेयर के भाव 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर 845 रुपये तक पहुंच गए थे। बाजार जब बंद हुआ तो ल्यूपिन के शेयर में थोड़ा सुधार देखने को मिला और वो 860 रुपये के भाव पर बंद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications