बदला PF से जुड़ा बड़ा नियम, 4.3 करोड़ कर्मचारियों के खाते में अगले 3 महीने आएगी ज्यादा सैलरी

बदला PF का नियम,कर्मचारियों के खाते में अगले 3 महीने आएगी ज्यादा सैलरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के कारण आर्थिक दवाब झेल रहे लाखों लोगों को राहत दी है। केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की। इस पैकेज में सबके लिए कुछ न कुछ राहत की घोषणाएं की गई। केंद्र सरकार ने नौकरीपेशा लोगों के लिए भी राहत का ऐलान किया। सरकार ने अगले 3 महीनों के लिए PF के नियमों में बदलाव किया है। इस बदलाव का लाभ कर्मचारियों के साथ-साथ एप्लायर को भी मिलेगा। मोदी सरकार की इस घोषणा से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

 मोदी सरकार का फैसला

मोदी सरकार का फैसला

केंद्र सरकार की ओर से राहत पैकेज की घोषणा में कर्मचारियों के पीएफ योगदान को अगले तीन महीनों के लिए 12 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी करने का फैसला किया गया। सरकार के इस फैसले का असर 4.3 करोड़ कर्मचारियों पर होगा। श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओस से इसे लेकर मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक एम्पलॉई प्रोविडेंट फंड में कर्मचारियों के योगदान को 12 फीसदी से घाटकर 10 फीसदी कर दिया गया है। पीएफ योगदान में कटौती होने के कारण इन कर्मचारियों की इन हैंड सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

 3 महीने बढ़कर आएगी सैलरी

3 महीने बढ़कर आएगी सैलरी

सरकार के फैसले के बाद अब अगले तीन महीने यानी मई, जून, जुलाई में पीएफ में कर्मचारियों का योगदान अब 10 फीसदी ही होगा। जिसके कारण उन्हें इनहैंड सैलरी अगले तीन महीने तक बढ़कर मिलेगी। वहीं इसका लाभ 6.5 लाख एम्पलॉयर को भी मिलेगी। लॉकडाउन के कारण आर्थिक दवाब झेल रहे इन एम्पलॉयर्स को तीन महीने में 6750 करोड़ रुपए का दवाब कम होगा।

 किन्हें मिलेगा लाभ

किन्हें मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को राहत दी थी। इस राहत के तहत उन कंपनियों में जहां 100 कर्मचारी तक मौजूद हैं और इनमें से 90 फीसदी कर्मचारी 15 हजार रुपए से कम सैलरी पर काम करते हैं ऐसे कंपनियों और उनके कर्मचारियों की ओर से ईपीएफ में दिया जाना वाला योगदान सरकार जमा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+