PF Alert: ईपीएफओ के नियम में बड़ा बदलाव, 31 अगस्त तक जरूर निपटा लें ये जरूरी काम
नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर है। भविष्य निधि खाते में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगर आपने भी अब तक अपने पीएफ खाते को आधार से लिंक नहीं किया है तो बिना देर कि उसे लिंक कर लें, वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है। इम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) अपने नियमों में बदलाव करने जा रहा है। नए नियम के मुताबिक 31 अगस्त तक आपको अपने पीएफ खाते को आधार से लिंक करना बहुत जरुरी है।

31 अगस्त तक जरूर निपटा लें ये काम
EPFO के नए नियम के मुताबिक 31 अगस्त तक खाताधारकों को अपने PF खाते को आधार ( Aadhaar) से लिंक करना जरूरी है। नए नियम के मुताबिक प्रत्येक खाताधारक को अपने पीएफ खाता को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है। आपको 31 अगस्त से इसे पूरा कर लेना जरूरी है। ईपीएफओ ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 के तहत PF खाते को आधार से लिंक का फैसला लिया था। अगर 31 अगस्त तक आपका पीएफ खाता आधार से लिंक नहीं होता है, तो पीएफ खाते में जमा होने वाली नियोक्ता योगदान को रोका जा सकता है।

1 सितंबर से नहीं कर पाएंगे ये काम
अगर आपने 31 अगस्त तक अपने पीफ खाते को आधार से लिंक नहीं किया तो 1 सितंबर से आपको परेशानी हो सकती है। 1 सितंबर से नियोक्ता की रकम आपके पीएफ खाते में जमा नहीं होगी। वहीं इलेक्ट्रॉनिक चालान और रिटर्न भी नहीं भर सकेंगे।

कैसे करें PF को आधार से लिंक
PF खाते को आधार से लिंक करने के लिए EPFO के आधारिक वेबसाइट https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर UAN और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। लॉगइन करने के बाद पेज खुलेगा, जिसमें आपको आधार को लिंक करने के विक्लप पर क्लिक करना है। फिर अपना आधार नंबर और आधार कार्ड पर दर्ज अपने नाम को भरें।
फिर आपके आधार यूआईडीएआई के डाटा से वेरीफाई किया जाएगा।
फिर केवाईसी सही होने पर आपका PF खाता आधार से लिंक हो जाएगा।
बड़ी खबर: 30 सितंबर से SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, HDFC, ICICI बैंक बंद करना जा रहा है ये स्कीम
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications