Fuel Prices Today: लगातार महंगे हो रहे कच्चे तेल के बीच आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए
Fuel Prices Today: लगातार महंगे हो रहे कच्चे तेल के बीच आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए
नई दिल्ली, 05 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड हाई लेवल चल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 118 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। बढ़ते कच्चे तेल के दामों के बीच भारत में शनिवार (05 मार्च) को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। रोजाना की तरह शनिवार भी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं, जिसमें कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। आज लगातार 121 दिन बाद भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं।

जानें मेट्रो सिटी में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर बिक रही है और वहीं डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है।वहीं कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 101.4 रुपये और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर है।
जानें बाकी शहरों में पेट्रोल डीजल के दाम
- पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 82.96 रुपये और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.23 रुपये और डीजल 80.9 रुपये प्रति लीटर है।
- आगरा में पेट्रोल 95.05 रुपये और डीजल 86.56 रुपये प्रति लीटर है।
- लखनऊ में पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 86.8 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपये और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर है।
-रांची में पेट्रोल 98.52 रुपये और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 100.58 रुपये और डीजल 85.01 रुपये प्रति लीटर है।
-पटना में पेट्रोल 105.9 रुपये और डीजल 91.09 रुपये प्रति लीटर है।
-जयपुर में पेट्रोल 107.06 रुपये और डीजल 90.7 रुपये प्रति लीटर है।
-भोपाल में पेट्रोल 107.23 रुपये और डीजल 90.87 रुपये प्रति लीटर है।
Recommended Video
-श्रीगंगानगर में पेट्रोल 112.11 रुपये और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications